logo

ट्रेंडिंग:

LIVE NOW

LIVE: मोकामा में 28 हजार वोटों से जीते अनंत सिंह, राघोपुर में आगे निकले तेजस्वी

बिहार के सियासी रण में दिग्गज नेताओं के साथ-साथ बाहुबलियों की भी साख दांव पर लगी है। कौन जीत रहा है, कौन हार रहा है, पढ़ें पल-पल के रुझान, खबरगांव पर।

Bihar Assembly Elections Results 2025

Bihar Assembly Elections Results 2025

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

बिहार में वोटों की गिनती जा रही है। अब तक सभी 243 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। रुझानों में एनडीए 200 का आंकड़ा पार कर चुका है। महागठबंधन बुरी तरह पिछड़ता दिख रहा है। बिहार के सियासी मैदान में कई सूरमा उतरे हैं। किसी के पास पिता की दी हुई सियासी विरासत है, कोई कलाकार है, किसी ने अपने बाहुबल से सत्ता हासिल की है। तारापुर, राघोपुर, महुआ से लेकर मोकामा तक हर सीट पर किसी न किसी दिग्गज नेता की साख दांव पर लगी है। बिहार में कई मंत्रियों की किस्मत दांव पर है। विपक्ष के कई नेताओं के लिए यह चुनाव, प्रतिष्ठा बचाने का चुनाव है। 

 

मोकामा में एक तरफ जहां बाहुबली अनंत सिंह के भाग्य पर फैसला होगा तो महुआ में तेज प्रताप यादव की साख दांव पर लगी है। नवादा में बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी मैदान में हैं तो औरंगाबाद में बाहुबली आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद सियासी मैदान में उतरे हैं। तारापुर से सम्राट चौधरी चुनावी मैदान में हैं तो वहीं राघोपुर से तेजस्वी यादव मैदान में हैं।

बिहार की हॉट सीटों पर एक नजर

  • राघोपुर: तेजस्वी यादव (RJD) बनाम सतीश कुमार यादव (BJP)
  • महुआ: तेज प्रताप यादव (JJD) बनाम  संजय कुमार सिंह (LJP-RV) बनाम मुकेश रौशन (RJD)
  • तारापुर: सम्राट चौधरी (BJP) बनाम अरुण साह (RJD)  बनाम  डॉ. संतोष सिंह
  • मोकामा: अनंत सिंह (JDU) बनाम वीणा देवी (RJD)
  • वरसालीगंज: अशोक महतो की देवी अनीता देवी (RJD) बनाम अरुणा देवी (BJP)
  • नबीनगर: बाहुबली आनंद मोहन बेटे चेतन आनंद बनाम आमोद चंद्रवंशी (RJD) 

पढ़ें पल-पल की खबर, खबरगांव पर-

 

Live Updates

November 14, 17:22

बड़ी सीटों पर क्या है हाल?

राघोपुर: तेजस्वी यादव जीते

अलीनगरः मैथिली ठाकुर जीतीं

महुआः तेज प्रताप यादव हारे

तारापुरः सम्राट चौधरी जीते

मोकामाः अनंत सिंह जीते

November 14, 16:27

तेजस्वी 8,523 वोटों से आगे

राघोपुर सीट पर आरजेडी के तेजस्वी यादव और बीजेपी के सतीश कुमार के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। 30 में से 22 राउंड की गिनती हो चुकी है। तेजस्वी यादव 8,523 वोटों से आगे चल रहे हैं।

November 14, 16:17

10 हजार रुपयों की वजह से BJP चुनाव जीत गई: सांसद अवधेश प्रसाद

फैजाबाद लोकसभा सीट से सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, 'चुनाव के नतीजों की घोषणा हो गई है। पूरे प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई। आचार संहिता का उल्लंघन करके 10-10 हजार रुपये महिलाओं के खाते में डाल दिया। इससे बड़ा भ्रष्टाचार कभी नहीं देखा गया था। बड़े पैमाने पर लाखों लाख वोट हटाए गए। बाबा साहब भीम राव अंबेडकर ने मतदान का अधिकार दिया है, उस अधिकार को छीना गया है, वंचित रखा गया है। हम एक साथ मिलकर बैठेंगे और हार की वजहों की समीक्षा करेंगे।'

November 14, 16:14

बिहार में एनडीए की जीत, तेलंगाना में जश्न

बिहार में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला है। तेंलगाना में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया है। तेलंगाना बीजेपी के अध्यक्ष एन रामंद्र राव ने कहा, 'हम जीत की सराहना कर रहे हैं। यह निर्णायक जीत है। तेलंगाना बीजेपी के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।

 

 

November 14, 15:34

तारापुर में सम्राट चौधरी आगे

तारापुर सीट से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी आगे चल रहे हैं। 30 में से 21 राउंड की गिनती के बाद सम्राट चौधरी 31,248 वोटों से आगे हैं। हालांकि, वोटों की गिनती पूरी होने से पहले ही सम्राट चौधरी ने X पर पोस्ट कर वोटरों का धन्यवाद कर दिया है।

 

November 14, 14:58

अनंत सिंह 28 हजार वोटों से आगे

मोकामा सीट से बाहुबली अनंत सिंह एक बार फिर जीत गए हैं। सभी 26 राउंड की गिनती हो गई है। अनंत सिंह 28,206 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। हालांकि, औपचारिक एलान अभी बाकी है। उन्होंने आरजेडी की वीणा देवी को हरा दिया है।

November 14, 14:35

लगातार पिछड़ रहे तेजस्वी यादव

राघोपुर सीट से तेजस्वी यादव तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। तेजस्वी लगातार पिछड़ते नजर आ रहे हैं। 30 में से 11 राउंड की वोटिंग के बाद तेजस्वी यादव 4,829 वोटों से पीछे चल रहे हैं। बीजेपी के सतीश कुमार आगे चल रहे हैं।

 

November 14, 13:42

तेजस्वी 22सौ वोटों से पीछे

राघोपुर सीट पर तेजस्वी यादव कभी आगे और कभी पीछे हो रहे हैं। 30 में से 9 राउंड की गिनती के बाद तेजस्वी यादव फिर 22सौ से ज्यादा वोटों से पीछे हो गए हैं। बीजेपी के सतीश कुमार आगे चल रहे हैं।

November 14, 13:17

मैथिली ठाकुर ने क्या कहा?

अलीनगर सीट से बीजेपी उम्मीदवार मैथिली ठाकुर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। अब तक 24 में से 10 राउंड की गिनती हो चुकी है और मैथिली ठाकुर 6,206 वोटों से आगे चल रही हैं। अभी नतीजे नहीं आए हैं लेकिन मैथिली ठाकुर अभी से जीत का जश्न मनाने लगी हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने मुझ पर भरोसा जिताया, मुझे इसकी खुशी है।

 

November 14, 12:44

राघोपुर में तेजस्वी फिर पिछड़े

राघोपुर में बीजेपी और आरजेडी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। हर राउंड के बाद कभी बीजेपी तो कभी आरजेडी आगे निकल जा रही है। 6 राउंड की गिनती के बाद तेजस्वी यादव आगे निकल गए थे। मगर 7वें राउंड की गिनती के बाद फिर से बीजेपी के सतीश कुमार आगे आ गए हैं। महुआ में तेज प्रताप यादव भी पीछे ही चल रहे हैं।

November 14, 12:35

तेजस्वी फिर निकले आगे

महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव फिर आगे निकल गए हैं। राघोपुर सीट से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे तेजस्वी यादव 6 राउंड की गिनती के बाद 219 वोटों से आगे हो गए हैं। बीजेपी के सतीश कुमार दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

November 14, 12:07

रघुनाथपुर से ओसामा आगे

शाहबुद्दीन के बेटे ओसामा रघुनाथपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। ओसामा शहाब 5 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। जेडीयू के विकास कुमार दूसरे नंबर पर हैं।

November 14, 11:50

कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष भी पीछे

बिहार में कांग्रेस बुरी तरह पिछड़ रही है। अब तक के रुझानों में कांग्रेस सिर्फ 7 सीटों पर ही बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राजेश राम भी कुटुंबा सीट से लगभग साढ़े 5 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। यहां से हम उम्मीदवार ललन राम आगे चल रहे हैं।

November 14, 11:44

तेजस्वी यादव 3 हजार वोटों से पीछे

राघोपुर में तेजस्वी यादव लगातार पिछड़ते जा रहे हैं। 30 में से 4 राउंड की गिनती के बाद तेजस्वी यादव 3 हजार वोटों से पीछे हो गया है। बीजेपी के सतीश कुमार आगे चल रहे हैं।

November 14, 11:11

राघोपुर में तेजस्वी पिछड़े

महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पीछे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, तीन राउंड की गिनती के बाद तेजस्वी यादव 1,273 वोटों से पीछे हैं। बीजेपी के सतीश कुमार आगे हो गए हैं।

November 14, 10:47

मोकामा में अनंत फिर जीत की ओर!

मोकामा में अनंत सिंह एक बार फिर जीत की ओर बढ़ते दिख रहे हैं। 7 राउंड की गिनती में अनंत सिंह 11 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। आरजेडी की वीणा देवी दूसरे नंबर पर हैं।

November 14, 10:23

मैथिली ठाकुर की बढ़त बरकरार

अलीनगर सीट से पहली बार चुनाव लड़ रहीं मैथिली ठाकुर की बढ़त बरकरार है। दो राउंड की गिनती के बाद मैथिली ठाकुर 3 हजार वोटों से आगे चल रही हैं।

November 14, 10:23

तेजस्वी 893 वोट से आगे

महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव राघोपुर सीट में लगातार बढ़त हुए हैं। पहले राउंड की गिनती के बाद तेजस्वी यादव 893 वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी के सतीश कुमार दूसरे नंबर पर हैं।

 

November 14, 08:58

महुआ से तेज प्रताप यादव रुझानों में पीछे

महुआ विधानसभा सीट से तेज प्रताप यादव रुझानों में पीछे चल रहे हैं। महागठबंधन उम्मीदवार शुरुआती रुझानों में आगे हैं।

November 14, 08:49

अशोक चौधरी का दावा- बिहार में नीतीश कुमार ही बनेंगे मुख्यमंत्री

बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा  है, 'नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। जो लोग नीतीश कुमार को हाशिए पर रखना चाहते हैं, उन्हें पता चल रहा है कि बिहार में नीतीश कुमार का ही सीएम चेहरा हैं।'

 

November 14, 08:22

बिहार में VIP सीटों का हाल क्या है, यहां देखिए

November 14, 07:37

बिहार में चुनावी नतीजे, दिल्ली में क्या माहौल है?

बिहार में चुनावी नतीजों से पहले दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी उत्साहित है। पार्टी मुख्यालय पर सत्तू पराठे बनने शुरू हो गए हैं। मिठाइयां भी नजर आ रहीं हैं। 

 

 

November 14, 07:37

रघुनाथपुर में ओसामा जीतेंगे चुनाव या NDA की होगी जीत?

रघुनाथपुर: यह सीट गैंगस्टर शहाबुद्दीन की सीट रही है। उसके बेटे ओसामा सहाब को जेडीयू ने चुनावी मैदान में उतारा है। जेडीयू ने इस सीट से विकास कुमार सिंह को उतारा है। जन सुराज ने राहुल कीर्ति सिंह को उतार दिया है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap