logo

ट्रेंडिंग:

बिहारीगंज: हर चुनाव में विजेता रही JDU, कौन ध्वस्त करेगा किला?

बिहारीगंज विधानसभा सीट पर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू का दबदबा है। पिछले तीन चुनाव से यहां उसका ही कब्जा है। विपक्षी दलों के सामने जेडीयू के तिलिस्म को तोड़ने की चुनौती है।

Bihariganj Vidhan sabha.

बिहारीगंज विधानसभा। ( Photo Credit: Khabargaon)

बिहारीगंज विधानसभा सीट मधेपुरा जिले में पड़ती है। मौजूदा समय में यहां जेडीयू का कब्जा है। साल 2008 के परसीमन में ग्वालपाड़ा, बिहारीगंज, मुरलीगंज और उदाकिशुनगंज प्रखंड की ग्राम पंचायतों को मिलाकर एक नई विधानसभा का गठन किया गया। अभी निरंजन कुमार मेहता बिहारीगंज से विधायक हैं।

 

बिहारीगंज विधानसभा का अधिकांश क्षेत्र ग्रामीण है। इसका कुछ इलाका ही कस्बाई है। जिले की अन्य विधानसभा क्षेत्रों की तरह बिहारीगंज में भी लोगों की अजीविका कृषि पर टिकी  है। प्रमुख तौर पर मक्का, गेहूं और धान की फसल होती है। कुछ इलाके में गन्ने और जूट की भी खेती हो रही है। क्षेत्र का औद्योगिक विकास नहीं होने के कारण लोगों को अन्य प्रदेश पलायन करना पड़ता है।  

 

यह भी पढ़ें: आलमनगर विधानसभा: RJD या PK कौन, तोड़ेगा 6 बार से अजेय JDU का तिलिस्म?

मौजूदा समीकरण

2020 के विधानसभा चुनाव के मुताबिक बिहारीगंज विधानसभा में कुल 2,96,901 मतदाता हैं। पुरुष वोटर्स की संख्या 1,53,760 और महिला वोटर्स की संख्या 1,43,141 है। आलमनगर की तरह इस सीट पर भी यादव समुदाय का दबदबा है। बिहारी गंज में यादव वोटर्स लगभग 19.4 फीसदी हैं। 8.70 फीसदी मुस्लिम हैं। विधानसभा क्षेत्र में अनुसूचित जाति के मतदाताओं की संख्या भी अच्छी खासी है। यहां अनुसूचित जाति के मतदाता 17.24% और अनुसूचित जनजाति के वोटर्स 1.66% फीसदी हैं।

2020 विधानसभा चुनाव का रिजल्ट

पिछले विधानसभा चुनाव में बिहारीगंज सीट से कुल 22 प्रत्याशी मैदान में उतरे। जेडीयू ने निरंजन कुमार मेहता पर दांव खेला। उनके खिलाफ कांग्रेस ने शरद यादव की बेटी सुभाषिनी बुंदेला को मैदान में उतारा। निरंजन कुमार को कुल 81,531 वोट मिले। सुभाषिनी के खाते में 62,820 वोट आए। निरंजन कुमार ने सुभाषिनी को  18,711 मतों के अंतर से हराया। बाकी 20 प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा सके। 

मौजूदा विधायक का परिचय

बिहारीगंज से विधायक निरंजन कुमार मेहता विधायक बनने से पहले मुखिया रह चुके हैं। पिछले 10 साल से वे विधायक हैं। 2020 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक विधायक निरंजन कुमार स्नातक तक पढ़े-लिखे हैं। उन्होंने साल 1990 में दरभंगा स्थित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की थी। उनके पास दो करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है और कोई देनदारी नहीं हैं। समाज सेवा और कृषि को अपना पेशा बना रखा है।

 

यह भी पढ़ें: गोपालगंज विधानसभा: क्या BJP लगा पाएगी जीत का छक्का या पलटेगी बाजी?

विधानसभा सीट का इतिहास

बिहारीगंज विधानसभा के गठन से अब तक जेडीयू का यहां दबदबा रहा है। 2010, 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू प्रत्याशी ने जीत का परचम लहराया। साल 2010 में यहां पहला विधानसभा चुनाव हुआ। इसमें जेडीयू प्रत्याशी रेणु कुमारी ने जीत हासिल की। 2015 और 2020 में निरंजन कुमार मेहता ने जीत दर्ज की।

 

वर्ष  विजेता दल
2010 रेणू कुमारी जेडीयू
2015 निरंजन कुमार मेहता जेडीयू
2020 निरंजन कुमार मेहता  जेडीयू


 नोट: आंकड़े भारत निर्वाचन आयोग

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap