logo

मूड

पश्चिम बंगाल में BJP की दूसरी लिस्ट जारी, निशीथ प्रमाणिक भी बने उम्मीदवार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 111 उम्मीदवारों के नाम हैं। इस तरह बीजेपी अब तक 255 उम्मीदवार उतार चुके हैं।

BJP releases 2nd list of 111 candidates

अमित शाह और निशीथ प्रमाणिक। (Photo Credit: NisithPramanik/X)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 111 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इससे पहले 16 मार्च को BJP ने अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें 144 उम्मीदवारों के नाम थे। BJP की दूसरी लिस्ट में पूर्व गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक का नाम भी शामिल है, जिन्हें माथाभांगा विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है।

 

आपको बता दें कि 2024 तक कूच बिहार लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले 40 वर्षीय निशीथ प्रमाणिक पिछले आम चुनाव में हार के बाद अब विधानसभा के माध्यम से राज्य की राजनीति में वापसी की तैयारी कर रहे हैं। BJP की दूसरी लिस्ट में महिलाओं को भी काफी तरजीह दी गई है, जिसमें करीब 19 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें: BJP ने सारे जतन किए, फिर हाथ क्यों नहीं आ रहे थलापति विजय?

लिस्ट में रूपा गांगुली और रेखा पात्रा का भी नाम

BJP ने अपनी दूसरी सूची में चर्चित अभिनेत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद रूपा गांगुली को सोनारपुर दक्षिण सीट से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, संदेशखली आंदोलन का चेहरा रहीं रेखा पात्रा को हिंगलगंज से चुनावी मैदान में उतारा गया है। रेखा पात्रा इससे पहले लोकसभा चुनाव 2024 में बसिरहाट से चुनाव लड़ चुकी हैं। इसके अलावा, पार्टी ने दार्जिलिंग से नोमान राय, मयनागुड़ी से कौशिक रॉय और नोआपाड़ा से कद्दावर नेता अर्जुन सिंह को टिकट देकर अपने इरादे साफ कर दिए हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'मैं CM की नहीं सूनूंगा, निर्दलीय लड़ूंगा', टिकट कटने पर BJP विधायक की बगावत

शुभेंदु के बाद भाई दिब्येंदु की एंट्री

बंगाल की राजनीति में 'अधिकारी परिवार' का प्रभाव एक बार फिर साफ दिखाई दे रहा है। नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के भाई दिव्येंदु अधिकारी को BJP ने एगरा सीट से प्रत्याशी बनाया है। गौर करने वाली बात यह है कि शुभेंदु अधिकारी खुद दो हाई-प्रोफाइल सीटों भवानीपुर और नंदीग्राम से चुनाव लड़ रहे हैं। भवानीपुर में उनका सीधा मुकाबला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से होगा, जो इस चुनाव की सबसे चर्चित जंग मानी जा रही है।

 

वहीं, पार्टी ने पहली सूची में दिलीप घोष और स्वपन दासगुप्ता जैसे दिग्गजों को मैदान में उतारकर अपने आक्रामक इरादे पहले ही जाहिर कर दिए थे। पहली लिस्ट में BJP ने विष्णुपुर (SC) सीट से अग्निश्वर नस्कर को मैदान में उतारा था लेकिन दूसरी लिस्ट में इस सीट पर बदलाव हुआ है। अब विश्वजीत खान बिष्णुपुर (SC) सीट से मैदान में हैं। इस सूची में एक BJP समर्थित उम्मीदवार का भी नाम है। यह बिस्वजीत महतो हैं जो जॉयपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: असम BJP की आ गई लिस्ट, CM हिमंत सरमा और भूपेन बोरा कहां से लड़ेंगे चुनाव?

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 शेड्यूल

इस बार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल और दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को निर्धारित किया गया है। चुनाव नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। इसी दिन असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के नतीजे भी आएंगे।


और पढ़ें