logo

मूड

असम BJP की आ गई लिस्ट, CM हिमंत सरमा और भूपेन बोरा कहां से लड़ेंगे चुनाव?

बीजेपी ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 88 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें मुख्यमंत्री से लेकर कांग्रेस के बागी नेताओं के नाम शामिल हैं।

Assam BJP candidates list

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा।

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

लंबे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने असम विधानसभा चुनाव, 2026 के लिए 88 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में मुख्यमंत्री से लेकर कांग्रेस के पूर्व नेता प्रद्युत बोरदोलोई आदि नेताओं का नाम शामिल है। सीएम हिमंत सरमा जालुकबारी से चुनाव लड़ेंगे, वहीं प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर से टिकट दिया गया है।

 

प्रद्युत बोरदोलोई बुधवार को ही बीजेपी में शामिल हुए थे। लिस्ट में हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले भूपेन कुमार बोरा बिहपुरा सीट से टिकट दिया गया है। बिरसिंह-जरूआ सीट से माधवी दास, चमरिया से ज्योत्सना कलिता और मंगलदाई से नीलिमा देवी को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

 

यह भी पढ़ें: 3 राज्यों तक क्यों फैली है केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की सीमा? इतिहास से समझिए

 

 

 

बुधवार को हुई अहम बैठक में फैसला

बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बुधवार शाम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में हुई बैठक में उम्मीदवारों की पहली लिस्ट को अंतिम रूप दिया। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी चुनाव समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। बीजेपी की असम इकाई के प्रमुख दिलीप सैकिया भी बैठक में मौजूद थे।

 

यह भी पढ़ें: बीजेपी की केरल में दूसरी लिस्ट जारी, 6 महिला नेताओं पर लगाया दांव

कांग्रेस की भी लिस्ट जारी

इससे पहले असम कांग्रेस ने 3 मार्च अपनी पहली लिस्ट जारी कर ली थी। पार्टी ने इसमें कुल 42 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। इसमें सांसद और असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई को जोरहाट विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा को बारचल्ला विधानसभा सीट से टिकट दिया है। इसके अलावा पार्टी ने बुलबुल दास को जागीरोड (आरक्षित) सीट से उम्मीदवार बनाया है।


और पढ़ें