logo

मूड

'नक्सल मुक्त कराया, घुसपैठिया मुक्त भी कराएंगे...', बंगाल में अमित शाह का एलान

बीजेपी नेता अमित शाह ने कहा है कि जिस तरह देश को नक्सल मुक्त कराया गया उसी तरह से घुसपैठिया मुक्त भी बीजेपी ही कराएगी। उन्होंने फिर से दावा किया है कि बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी।

amit shah rally

TMC पर बरसे अमित शाह, Photo Credit: BJP

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल में पहले चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। चांदीपुर की रैली में ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए अमित शाह ने कहा कि अब ममता बनर्जी के जाने की बारी है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह बीजेपी ने देश को नक्सल मुक्त कराया, उसी तरह घुसपैठिया मुक्त कराएगी। अमित शाह ने यह भी कहा है कि 23 तारीफ को टीएमसी के गुंडे अपने घर से ना निकलें। उन्होंने यह भी कहा कि 4 मई को नतीजे आएंगे तो बीजेपी की सरकार बनेगी और घुसपैठियों को चुन-चुनकर बांग्लादेश भेजा जाएगा।

 

उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें देश की सुरक्षा से कोई मतलब नहीं है और सिर्फ घुसपैठिए ही उन्हें दिखाई देते हैं। अमित शाह ने यह भी कहा कि ममता बनर्जी कैसे भी करके अपने भतीजे को सीएम बनाना चाहती हैं इसीलिए जनता को गुमराह कर रही हैं कि बीजेपी जीती तो बंगाल के बाहर का मुख्यमंत्री होगी। अमित शाह ने कहा कि बंगाल का अगला मुख्यमंत्री बीजेपी का होगा, बंगाल में ही जन्मा हुआ होगा और बंगाली बोलने वाला होगा। 

ममता बनर्जी पर अमित शाह का हमला

अमित शाह ने कहा, 'मैं आज ममता के गुंडों को भी कहकर जाता हूं कि 23 तारीख को घर के बाहर नहीं निकलना। 5 तारीख को बीजेपी सरकार आने वाली है। पाताल से भी ढूंढ कर सलाखों के पीछे भेजेंगे। आज मैं घुसपैठियों को कहकर जाता हूं कि 4 तारीख को काउंटिंग है और 5 तारीख को बीजेपी की सरकार बनेगी, जल्दी बांग्लादेश जाने की तैयारी कर लो। अब बंगाल में भय से भरोसे की यात्रा मोदी जी के नेतृत्व में शुरू होगी।'

 

यह भी पढ़ें: बंगाल दूसरा चरण: 23 फीसद उम्मीदवारों पर आपराधिक केस, 22% करोड़पति

 

ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए अमित शाह ने कहा, 'यह पहले चरण की आखिरी सभा है और मैं आज चांदीपुर से दीदी को कहने आया हूं- दीदी टाटा, बाय-बाय। अब आपका समय समाप्त हो गया है। आपने बंगाल की जनता को बहुत परेशान कर ली। अब आपकी जाने की बारी है और कमल फूल की आने की बारी है। ममता दीदी को देश की सुरक्षा से कोई लेना-देना नहीं है। इनको सिर्फ अपना वोटबैंक घुसपैठिए ही दिखाई देते हैं। ये सिर्फ अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनना चाहती हैं लेकिन यह लोगों को गुमराह कर रही हैं कि बंगाल का मुख्यमंत्री बाहरी आएगा। आज मैं कहकर जाता हूं- बंगाल का अगला मुख्यमंत्री बीजेपी का होगा, बंगाल में ही जन्मा हुआ होगा और बंगाली बोलने वाला होगा।' 

 

 

 

घुसपैठिया मुक्त कराने का वादा

 

अवैध घुसपैठियों की समस्या पर जोर देते हुए अमित शाह ने कहा, 'बीजेपी ने देश को नक्सलवाद से मुक्त कराया है और आज मैं कहकर जाता हूं कि भारतीय जनता पार्टी ही पूरे देश को घुसपैठियों से मुक्त कराने का काम करेगी। बंगाल की खाड़ी से लेकर हिंद महासागर तक घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं छोड़ेंगे। यहां कितनी जगहों पर बहनों पर, महिलाओं पर और माताओं पर अत्याचार हुआ। ममता दीदी कहती हैं कि 7 बजे के बाद माताओं-बहनों को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। अरे, ममता दीदी आपका समय अब समाप्त हो रहा है।'

 

उन्होंने आगे कहा, 'मैं माताओं-बहनों को भरोसा दिलाकर जाता हूं, 4 मई के बाद यहां मोदी जी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार बनने वाली है। मैं आज आपसे कहता हूं कि 4 मई के बाद रात को 1 बजे भी छोटी बच्ची स्कूटी पर जाए, तो किसी भी गुंडे की हिम्मत नहीं होगी आंख उठाने की। बीजेपी यहां महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

 

यह भी पढ़ें: बिन शराब होगा बंगाल चुनाव, आयोग ने लगाया 48 घंटे बिक्री पर बैन

महिला वोटरों को साधने की कोशिश

 

महिलाओं को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, 'बंगाल में ममता के घुसपैठिए गुंडों ने संदेशखाली में सालों तक हमारी बहनों का शोषण किया है। मैं आज बताता हूं- संदेशखाली हो, आरजीकर हो, दुर्गापुर मेडिकल कॉलेज हो, साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज हो... हर महिला पर हुए अत्याचार के एक एक आरोपी को चुन-चुन कर सलाखों के पीछे डालने का काम करेंगे।'

 

महिला आरक्षण का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा, 'अभी अभी मोदी जी ने महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए बिल लेकर आए थे लेकिन इस बिल को गिराने का काम ममता दीदी ने किया है।'


और पढ़ें