logo

मूड

असम में अल्पसंख्यक बहुल सीटों पर बंपर वोटिंग, केरल में टूटा पिछला रिकॉर्ड

असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया है। लोकतंत्र के महापर्व पर लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सबसे अधिक मतदान पुडुचेरी में रिकॉर्ड किया गया। केरल में सबसे कम और असम दूसरे स्थान पर रहा।

Assembly Elections Update

विधानसभा चुनावों में हुई बंपर वोटिंग। (Photo Credit: X/@CollectorDeoPdy)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में बंपर वोटिंग देखने को मिली। असम में पिछले चुनाव से 3.17 प्रतिशत अधिक वोटिंग हुई। केरल में अबकी बार 77.45 फीसद मतदान दर्ज किया गया। पिछली बार यहां 74.06 फीसद मतदान हुआ था। बंपर वोटिंग के मामले में पुडुचेरी सबसे आगे रहा। यहां की सभी 30 सीटों पर कुल 86.93 फीसद मतदान रिकॉर्ड किया गया। वोटिंग खत्म होने के बाद तीनों राज्यों में कुल 1849 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है। चार मई को पश्चिम बंगाल औ तमिलनाडु के साथ इन राज्यों के भी नतीजे आएंगे। 

केरल में टूटा पिछला रिकॉर्ड, लोगों ने जमकर किया मतदान

केरल की सभी 140 सीटों पर गुरुवार की शाम छह बजे वोटिंग प्रक्रिया संपन्न हो गई। भारत निर्वाचन आयोग के शाम 7 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में 77.45 फीसद मतदान हुआ। 2021 में यहां 74.06 फीसद वोटिंग हुई थी। अधिकांश जगह मतदान प्रक्रिया शांतपूर्ण रही। दो पोलिंग बूथों पर ईवीएम में दिक्कत आने की वजह से करीब 30 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ।  

 

यह भी पढ़ें: सुनेत्रा पवार की राह आसान, कांग्रेस प्रत्याशी ने वापस लिया पर्चा

 

केरल में मुख्य मुकाबला कांग्रेस की अगुवाई वाले यूडीएफ, बीजेपी के एनडीएफ और सीपीआई (एम) नेतृत्व वाले एलडीएफ के बीच है। एलडीएफ लगातार तीसरी जीत दर्ज कर सत्ता में वापसी की कोशिश में है। वहीं यूडीएफ को एक दशक से सत्ता का इंतजार है। बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए का ग्राफ बढ़ रहा है। उसने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कन्नूर ज़िले के एक वोटिंग बूथ पर अपना वोट डाला। उनका कहना है कि यह चुनाव केरल के विकास की दिशा तय करने वाला होगा।

असम की अल्पसंख्यक बहुल सीटों पर बंपर वोटिंग

असम की सभी 126 विधानसभा सीटों पर शाम 5 बजे मतदान खत्म हो गया। इस बार 2021 से अधिक मतदान हुआ। 2021 में असम में कुल 82.04 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। अबकी बार यह आंकड़ा 85.21 फीसद तक पहुंच गया। अधिकारियों के मुताबिक मतदान का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। इसकी वजह यह है कि शाम पांच बजे बूथ में घुसे लोगों की गणना बाकी है।

 

असम की 16 अल्पसंख्यक बहुल सीटों पर बंपर वोटिंग हुई। इन सीटों पर 90 फीसद से अधिक मतदान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा 83 सीटों पर 80-89 प्रतिशत के बीच और बाकी विधानसभा क्षेत्रों में 70-79 फीसद तक मतदान हुआ। अगर सबसे अधिक वोटिंग की बात करें तो दलगांव विधानसभा सीट पर 95.53 फीसद लोगों ने मतदान किया। सबसे कम मतदान न्यू गुवाहाटी विधानसभा में रिकॉर्ड किया गया। यहां 72.05 फीसद वोटिंग हुई।

 

यह भी पढ़ें: हरियाणा सरकार ने दो अधिकारियों गिराई गाज, क्या होती IAS के निलंबन की प्रक्रिया?

 

असम में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। कुल 722 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है। 4 मई को भाग्य का फैसला होगा। बीजेपी की निगाह लगातार तीसरी बार सत्ता में काबिज होकर इतिहास रचने पर है। वहीं कांग्रेस किसी भी हाल में वापसी चाहती है।

पुडुचेरी में 86.93 फीसद वोटिंग, सीएम दो सीट से मैदान में

पुडुचेरी की सभी 30 विधानसभा सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा। 86.93 फीसद लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। माना जा रहा है कि यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। सुबह 7 बजे मतदान हुआ। शाम छह बजे वोटिंग खत्म हुई। मतदान के दौरान ही तिरुकानूर गांव में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हो गई। पुलिस ने बल प्रयोग करके सभी को खदेड़ा। यहां एनडीए के सामने सत्ता में वापसी की चुनौती है। वहां कांग्रेस गठबंधन सत्ता छीनने चाहेगी। अभिनेता विजय की टीवीके और अभिनेता सीमान की एनटीके ने चुनाव को दिलचस्प बना दिया है।

 

मुख्यमंत्री एन. रंगासामी थट्टांचवाड़ी और मंगलम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। थट्टांचवाड़ी में उनका सामना पुडुचेरी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा सांसद वी वैथिलिंगम से है। मंगलम सीट पर सीएम के सामने डीएमके नेता आर. शिवा विलियानूर मैदान में हैं।

 


और पढ़ें