logo

मूड

पश्चिम बंगाल में पहली लिस्ट में कांग्रेस के 284 प्रत्याशियों का ऐलान

बंगाल चुनाव में कांग्रेस ने 284 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। पार्टी सभी 294 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। अभी 10 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान करना बाकी है।

Congress

कांग्रेस ने जारी की पहली सूची। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कांग्रेस ने रविवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। प्रदेश की सभी 294 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही कांग्रेस ने पहली सूची में 284 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। अब केवल 10 प्रत्याशियों की घोषणा करना बाकी है। भवानीपुर सीट पर सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदीप प्रसाद को उतारा है।

 

बंगाल कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा, 'हम पश्चिम बंगाल की सभी 294 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। कोई भी सीट खाली नहीं छोड़ेंगे। शुरुआत से ही पार्टी कार्यकर्ताओं और सदस्यों की यही इच्छा थी।'

 

यह भी पढ़ें: सरकार का दावा- लोग छोड़ रहे LPG कनेक्शन, 6000 लोगों ने किया सरेंडर

 

हाल ही में कांग्रेस में शामिल होने वाली मौसम नूर को पार्टी ने मालतीपुर से टिकट दिया है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी बहरामपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 में अधीर रंजन को बहरामपुर लोकसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा था। आसनसोल उत्तर से प्रसेनजीत पुइतांडी, सुजापुर से अब्दुल हन्नान, डायमंड हार्बर से गौतम भट्टाचार्य, दार्जिलिंग से माधव राय, दम दम से सुष्मिता बिस्वास, आसनसोल दक्षिण से सौविक मुखर्जी को प्रत्याशी बनाया गया है।

 

यहां देखें कांग्रेस की पूरी सूची

 

चुनाव समिति की बैठक में कौन-कौन था शामिल?

एक दिन पहले कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने बैठक की। इसके बाद प्रत्याशियों की सूची जारी की गई। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के अलावा अधीर रंजन चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबिका सोनी, मधुसूदन मिस्त्री, सलमान खुर्शीद, टीएस सिंहदेव, केजे जॉर्ज, पीएल पुनिया, अमी याज्ञनिक और बंगाल के कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर भी पहुंचे। अहमद मीर के मुताबिक 294 सीट पर कुल 2500 आवेदन मिले थे।

 

यह भी पढ़ें: क्या इजरायल बिगाड़ देगा पाकिस्तान का 'चौधरी' वाला खेल?

दो चरणों में होंगे मतदान

पश्चिम बंगाल में अबकी बार दो चरण में चुनाव है। पहले चरण में 23 अप्रैल और दूसरे में 29 अप्रैल को मतदान होगा। 4 मई को नतीजे आएंगे। 2021 में आठ चरणों में चुनाव संपन्न हुए थे। टीएमसी को 213 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं कांग्रेस ने वाम मोर्चा के साथ चुनाव लड़ा था, लेकिन एक भी सीट पर जीत नहीं मिली थी। 


और पढ़ें