logo

मूड

दिल्ली विधानसभाः विश्वास नगर में जीत का चौका लगा पाएगी BJP?

दिल्ली की विश्वास नगर सीट पर पीने के साफ पानी की बड़ी समस्या है। यहां से पिछले तीन विधानसभा चुनाव से बीजेपी जीतते आ रही है। जानते हैं इस बार क्या बन रहे हैं समीकरण?

vishwas nagar assembly

विश्वास नगर विधानसभा, Photo Credit: Khabargaon

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

विश्वास नगर पूर्वोत्तर दिल्ली के शहादरा क्षेत्र में स्थित है। इस विधानसभा में सैकड़ों मंदिर आते हैं। इसलिए यहां ज्यादातर समय श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा है। विश्वास नगर बीजेपी का अभेद किला है। केजरीवाल की आंधी चलने के बावजूद यहां से कभी आम आदमी पार्टी नहीं जीत सकी है।

इस बार कौन-कौन मैदान में?

विश्वास नगर सीट से आम आदमी पार्टी ने दीपक सिंगला को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, बीजेपी ने ओम प्रकाश वर्मा को टिकट दिया है। कांग्रेस की तरफ से राजीव चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं।

विश्वास नगर की समस्याएं क्या?

दिल्ली के कई इलाकों की तरह विश्वास नगर के लोग भी पीने के साफ पानी और सीवर जाम की समस्या से परेशान हैं। सीवर और नालों की सफाई न होने के कारण जलभराव की समस्या भी बनी रहती है। यहां कई कॉलोनियां हैं तो कई झुग्गी बस्तियां भी हैं, जिस वजह से यहां गंदगी भी बड़ा मुद्दा है।

 

ये भी पढ़ें-- दिल्ली विधानसभाः पटपड़गंज सीट पर क्या है समीकरण? जानें सबकुछ

2020 में क्या हुआ था?

पिछले चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार ओम प्रकाश शर्मा ने 65,830 वोट पाकर जीत हासिल की थी। आम आदमी पार्टी के दीपक सिंगला को 49,373 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर 7,881 वोट पाकर कांग्रेस के गुरचरन सिंह राजू थे।

क्या है इस सीट का इतिहास?

1993 में जब यहां पहली बार चुनाव हुए थे, तब बीजेपी के मदन लाल गाबा यहां से जीते थे। 1998 से 2008 तक कांग्रेस के नसीब सिंह ने लगातार तीन बार यहां से चुनाव जीता। 2013, 2015 और 2020 में तीनों ही बार यहां से बीजेपी के ओम प्रकाश शर्मा की जीत हुई है। 

 

ये भी पढ़ें-- दिल्ली विधानसभाः कालकाजी में आतिशी को कितनी टक्कर दे पाएंगे बिधूड़ी?

क्या है जातिगत समीकरण?

विश्वास नगर में मिली-जुली आबादी रहती है। यहां ब्राह्मण, बनिया, पंजाबी, जाटव और मुस्लिम समुदाय प्रमुख हैं। ब्राह्मण, बनिया और पंजाबी समुदाय की आबादी लगभग 15 से 17 फीसदी है। 


और पढ़ें