logo

ट्रेंडिंग:

दिल्ली चुनावः रोडशो में महिला को फ्लाइंग किस! AAP विधायक पर FIR दर्ज

आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश मोहनिया के खिलाफ महिला को फ्लाइंग केस देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

Dinesh Mohaniya

आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश मोहनिया। (Photo Credit: X@DineshMohaniya)

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश मोहनिया के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उनपर एक महिला को कथित रूप से फ्लाइंग किस देने पर केस दर्ज हुआ है। महिला की शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है।

क्या है पूरा मामला?

दिनेश मोहनिया दिल्ली की संगम विहार सीट से विधायक हैं। आरोप है कि संगम विहार में रोडशो के दौरान उन्होंने एक महिला को फ्लाइंग किस दी। महिला को फ्लाइंग किस देते हुए विधायक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद मोहनिया के खिलाफ महिला से छेड़छाड़ के आरोप में FIR दर्ज की गई है। 

 

पहले भी दर्ज हो चुका है ऐसा केस

आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश मोहनिया पर पहले भी महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में केस दर्ज हो चुका है। उन पर 23 जून 2016 को कुछ महिलाओं के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा था। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार भी किया था। हालांकि, 2020 में अदालत ने उन्हें बरी कर दिया था।

 

ये भी पढ़ें-- 132 दागी, 5 अरबपति, किसका पलड़ा भारी, दिल्ली चुनाव की ABCD

कौन हैं दिनेश मोहनिया?

दिनेश मोहनिया दिल्ली की संगम विहार सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। मोहनिया 2013 से इस सीट से जीतते आ रहे हैं। 2020 में उन्होंने लगभग 40 हजार वोटों के अंतर से यहां से चुनाव जीता था। इस बार चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में उन्होंने बताया है कि उनके खिलाफ 4 क्रिमिनल केस दर्ज हैं। उनके पास 77 लाख रुपये की संपत्ति है। मोहनिया ने एमिटी यूनिवर्सिटी से BBA किया है।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap