logo

मूड

चुनाव से पहले बंगाल में जुड़े 7 लाख वोटर, किसको होगा फायदा?

चुनाव आयोग ने रविवार को बताया कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में सात लाख नए मतदाता जोड़े गए हैं।

Election Commission

चुनाव आयोग।

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में लगभग सात लाख नए मतदाता जोड़े गए हैं। चुनाव आयोग ने हालांकि नए जोड़े गए वोटरों की उम्र या उनके संबंध में कोई अन्य जानकारी नहीं शेयर की है। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इन नए वोटरों में से लगभग 3.22 लाख मतदाता पहले चरण में मतदान करेंगे, जबकि बाकि के बचे हुए लगभग 3.88 लाख मतदाता दूसरे चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

 

हालांकि, चुनाव आयोग ने यह स्पष्ट नहीं किया कि इन नए वोटरों में से कितने ऐसे हैं जो पहली बार मतदान करेंगे और जिनकी उम्र अभी 18 साल हुई है और न ही इन मतदाताओं के संबंध में कोई अन्य विवरण दिया है।

 

यह भी पढ़ें: रजनीकांत से तक कमल हसन तक, सियासत में 'चूके', विजय क्यों उत्साहित हैं?

बाद में जारी होंगे आंकड़े

चुनाव आयोग ने यह भी नहीं बताया कि वोटर लिस्ट में शामिल होने के लिए कितने फॉर्म-6 आवेदन प्राप्त हुए या उनमें से कितने आवेदन अस्वीकृत किए गए। चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'कुल आंकड़े मानदंडों के अनुरूप जारी किए गए हैं। विस्तृत आंकड़े तैयार हैं और जरूरत पड़ने पर बाद में साझा जाएंगे।'

 

यह भी पढ़ें: पुरुलिया: बीजेपी के दबदबे वाले इस जिले में टीएमसी की अग्निपरीक्षा

बंगाल में मतदाताओं की संख्या कितनी?

आयोग ने आगे बताया है कि पश्चिम बंगाल कुल मतदाताओं की संख्या अब 6,82,51,008 है, जो न्यायाधिकरण के आदेशों के बाद नाम जोड़े जाने पर बढ़ सकती है। बता दें कि बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी, जिसके नतीजे 4 मई को जारी किए जाएंगे।


और पढ़ें