logo

मूड

कहीं दौड़ाए गए BJP प्रत्याशी, कहीं CAPF पर हमला, बंगाल चुनाव में क्या-क्या हुआ?

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का पहले चरण संपन्न हो गया है। दो बीजेपी प्रत्याशियों समेत तीन उम्मीदवारों पर हमले की सूचना है। वहीं कई जगह माहौल तनावपूर्ण रहा। झड़प के बीच सुरक्षाबलों को लाठीचार्ज भी करना पड़ा।

Bengal Elections

बीजेपी प्रत्याशी शुवेंदु सरकार पर हमला। ( Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

हिंसा और आरोप-प्रत्यारोप के बीच पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया है। शाम 5 बजे तक 3.60 करोड़ वोटर्स ने मतदान में हिस्सा लिया। लगभग 89.93 फीसद वोटिंग रिकॉर्ड की गई। प्रदेशभर में तीन प्रत्याशियों पर हमले के अलावा छिटपुट हिंसा की खबरें दिनभर आती रहीं। पहले चरण की 152 विधानसभा सीटों पर उतरे कुल 1,478 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। चार मई को इनके भाग्य का फैसला होगा।

तीन प्रत्याशियों पर हमला

चुनाव आयोग ने कहा कि बंगाल में पहले चरण का मतदान काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा। दक्षिण दिनाजपुर के कुमारगंज में बीजेपी प्रत्याशी सुवेंदु सरकार के साथ हाथापाई की गई। खेतों पर दौड़ाकर उन पर हमला किया गया। उधर, आसनसोल दक्षिण में भी बीजेपी विधायक अग्निमित्रा पॉल की कार पर हमला हुआ। पत्थर लगने से कार के पीछे का शीशा टूट गया है।

 

यह भी पढ़ें: 'अल्पसंख्यकों से बेहतर रिश्ते किसके....', हमले के बाद TMC पर भड़की BJP

 

उधर, नाओदा में आम जनता उन्नयन पार्टी के मुखिया हुमायूं कबीर के काफिले पर हमले के बाद तनाव बढ़ गया। माहौल गरमाने पर सुरक्षाकर्मियों ने लाठीचार्ज किया। इस बीच टीएमसी और आम जनता उन्नयन पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई।

 

 

 

बीरभूम में झड़प की खबर

कुछ स्थानों पर झड़प के अलावा मतदाताओं को डराने धमकाने के भी आरोप लगे। बीरभूम जिले खोयरासोल में अफवाह फैल गई कि टीएमसी को डाले गए वोट बीजेपी को चले गए हैं। इसके बाद स्थानीय लोगों ने बूथ के बाहर भीड़ लगा ली। अधिकारियों से बहस हुई और कुछ देर तक वोटिंग को रोकना पड़ा।

 

दुबराजपुर विधानसभा क्षेत्र के बोधपुरा गांव में सीएपीएफ जवानों पर भीड़ ने पथराव कर दिया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने बल प्रयोग किया, ताकि भीड़ को तितर-बितर किया जा सके।

 

खबरों के मुताबिक बीरभूम के लाभपुर और मालदा के चंचल में बीजेपी मतदान एजेंटों पर हमले का आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगा। डोमकल में मतदाताओं को वोट डालने से रोकने की खबर आई। इसके बाद उन्हें सुरक्षा घेरे में मतदान केंद्र तक ले जाना पड़ा। मुराई में टीएमसी और कांग्रेस समर्थकों में हुई झड़प में दो लोग घायल हुए हैं। 

 

यह भी पढ़ें: Live: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में वोटिंग जारी, पढ़ें हर जरूरी अपडेट

 

बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी पर हिंसा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि टीएमसी के संरक्षण वाले अपराधी मतदाताओं को डरा-धमका रहे हैं। वहीं टीएमसी ने बीजेपी पर चुनाव प्रक्रिया प्रभावित करने का आरोप लगाया। इस बीच चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि सी-विजिल एप से दोपहर तक 375 और 500 अन्य शिकायतें मिलीं। 

कहां हुआ सबसे अधिक मतदान

पश्चिम बंगाल में 294 कुल विधानसभा सीटें हैं। पहले चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान हुआ। 167 महिलाओं समेत कुल 1,478 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच है। शाम पांच बजे तक चुनाव आयोग के आंकड़े के मुताबिक सबसे अधिक 93.12 फीसद मतदान दक्षिण दिनाजपुर जिले में दर्ज किया गया।

बीजेपी के लिए क्यों अहम यह चरण?

मुर्शिदाबाद जिले में करीब 91, बांकुड़ा और कूच बिहार में 92 प्रतिशत, मालदा, झाड़ग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर में करीब 90 प्रतिशत वोटिंग रिकॉर्ड की गई। वहीं, कलिम्पोंग में करीब 81 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पहले चरण में उत्तर बंगाल की सभी 54 सीटों समेत कुल 152 सीटों पर मतदान हुआ। 2021 में बीजेपी को 59 और टीएमसी को 93 सीटों पर जीत मिली थी। बाकी बंगाल में उसके खाते में सिर्फ 18 सीटें आई थीं। इस लिहाज से पहला चरण बीजेपी के लिए बेहद अहम है।


और पढ़ें