logo

मूड

'इस बार और बड़ा खेला होगा, ऐसा हराना है कि....', BJP पर भड़कीं ममता बनर्जी

बीजेपी को बुरी तरह हराने का दावा करते हुए ममता बनर्जी ने कहा है कि इस बार और बड़ा खेला होगा। उनका कहना है कि इस बार बीजेपी को ऐसे हराना है कि वह उठ न पाए।

mamata banerjee

ममता बनर्जी, File Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

तृणमूल कांग्रेस की मुखिया और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इन दिनों भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमलावर हैं। बुधवार को बीरभूम में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा है कि इस बार और बड़ा खेला होगा। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बार बीजेपी को ऐसे हराना है कि वह दोबारा उठ न पाए। उन्होंने एक बार फिर से केंद्रीय चुनाव आयोग को आड़े हाथ लिया है और अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को नसीहत दी है कि वे अपने नामांकन पत्र बहुत सावधानी से भरें।

 

बीरभूम के नानूर में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से तैनात किए गए नए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे TMC के उम्मीदवारों के नामांकन खारिज कर दें। उन्होंने बीजेपी को भी घेरते हुए कहा कि वह राजनीतिक लाभ के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। बता दें कि TMC के कार्यकर्ताओं ने फॉर्म 6 के नए वोटरों के नाम जोड़ने में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कोलकाता में चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर अनिश्चित कालीन धरना भी शुरू कर दिया है। 

'रामनवमी पर हथियार लेकर निकलते हैं ये लोग'

ममता बनर्जी ने बीजेपी को आड़े हाथ लेते हुए कहा है, 'जब बंगाल आजादी की लड़ाई लड़ रहा था तब बीजेपी का जन्म नहीं हुआ था। ये लोग सिर्फ हमारे पैसे लूट रहे हैं और झूठ बोल रहे हैं। यही लोग राम नवमी पर बंदूक लेकर निकलते हैं।' उन्होंने और तीखे हमले करते हुए कहा, 'अमर्त्य सेन की जमीन तक हड़पने की कोशिश की गई और उन्हें उखाड़ फेंकने की कोशिश हुई। इन लोगों को खुद पर शर्म आनी चाहिए।'

 

यह भी पढ़ें: बदरुद्दीन अजमल से दूरी बनाकर कैसे मुस्लिम वोट लाएगी कांग्रेस? समझिए प्लान

 

उन्होंने कहा है, 'इस बार बीजेपी को ऐसे हराना है कि दोबारा कभी न उठ पाए। इस बार और बड़ा खेला होगा।' बता दें कि पिछली बार टीएमसी ने 'खेला होबे' का नारा दिया था और यह नारा काफी लोकप्रिय भी हुआ था। बीजेपी के तमाम दावों के बावजूद टीएमसी पिछले चुनाव में बंपर बहुमत हासिल करने में कामयाब हुई थी। उसी का जिक्र करते हुए ममता बनर्जी कह रही हैं कि इस बार और बड़ा खेला होगा।

SIR के बहाने BJP पर निशाना

 

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का जिक्र करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, 'बीजेपी वही कर रही है जो सीपीएम करती थी। वोटर लिस्ट देखकर लोगों के नाम डिलीट किए गए हैं। इसी के लिए मैं सुप्रीम कोर्ट तक गई थी।'  इसी रैली में उन्होंने कहा, 'सब कुछ बदल दिया गया है, यहां नई व्यवस्था है। निर्वाचन आयोग की ओर से तैनात अफसरों को आपका नामांकन खारिज करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है इसलिए नामांकन दाखिल करते समय सावधानी बरतें।' उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे बीजेपी को वोट न दें। उन्होंने खासकर महिलाओं से बीजेपी को वोट नहीं देने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘वे (बीजेपी) महिला विरोधी हैं इसलिए SIR में गड़बड़ी का हवाला देकर उनके नाम हटाए जा रहे हैं।’

 

यह भी पढ़ें: हावड़ा: सभी 16 सीटों पर TMC का दबदबा, BJP और कांग्रेस खोल पाएंगी खाता?

 

बता दें कि पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव दो चरण में 23 और 29 अप्रैल को होंगे। वोटों की गिनती 4 मई को होगी।


और पढ़ें