logo

मूड

'बिजली गुल, CCTV बंद, धांधली', काउंटिंग से पहले चुनाव आयोग पर भड़कीं ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे मतगणना के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतें, नहीं तो धांधली हो सकती है।

mamata banerjee

ममता बनर्जी, File Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी की साख दांव पर लगी है। साल 2011 से पश्चिम बंगाल की सत्ता में काबिज तृणमूल कांग्रेस का सियासी भविष्य, आज तय हो सकता है। मतगणना से कुछ घंटे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा आरोप लगाया है। 

ममता बनर्जी ने दावा किया है कि कुछ इलाकों में जानबूझकर बिजली कटौती की जा रही है और सीसीटीवी कैमरे बंद किए जा रहे हैं। ममता बनर्जी ने उन इलाकों के नाम भी गिनाए हैं, जहां बिजली कटौती के दावे किए जा रहे हैं। वह केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को इस मुद्दे पर घेर रही हैं। 

यह भी पढ़ें: बंगाल के चुनाव नतीजे आज, BJP और TMC में सीधी भिड़ंत; समझिए 5 समीकरण

क्या है ममता बनर्जी का आरोप?

ममता बनर्जी ने दावा किया है कि हुगली के सेरामपोर, नदिया के कृष्णानगर, बर्धमान के आसग्राम और कोलकाता के स्ट्रॉन्ग रूम समेत कई जगहों से ऐसी शिकायतें मिल रही हैं। इन इलाकों में बिजली काटी जा रही है, सीसीटीवी बंद हो रहे हैं और स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास गाड़ियां आ-जा रही हैं।

कार्यकर्ताओं को क्या संदेश दे रहीं हैं ममता बनर्जी?

मुख्यमंत्री ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे निगरानी रखें। उन्होंने कहा, 'लोग सतर्क रहें, नजर रखें, स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा करें जहां वोट रखे गए हैं।

 

यह भी पढ़ें: '200 से ज्यादा सीटें जीतेगी TMC', ममता बनर्जी के 'Exit Poll' में दम कितना?

 

ममता बनर्जी ने क्या आरोप लगाए हैं?

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि यह सब भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर हो रहा है। उन्होंने लोगों से कहा कि अगर कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो उसे घेर लें, तुरंत शिकायत दर्ज कराएं और CCTV फुटेज की मांग करें।

यह पहली बार नहीं है जब ममता बनर्जी ने चुनाव में अनियमितताओं का आरोप लगाया हो। इससे पहले भी तृणमूल कांग्रेस ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में छेड़छाड़ और वोटों से छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे।

 

 


और पढ़ें