logo

मूड

'20 साल विपक्ष में रह लेंगे लेकिन...', हुमायूं कबीर पर बोले अमित शाह

हुमायूं कबीर का कथित वायरल वीडियो से जुड़े एक सवाल के जवाब में अमित शाह ने कहा है कि बीजेपी 20 साल और विपक्ष में रह लेगी लेकिन ऐसे शख्स से हाथ नहीं मिलाएगी।

amit shah

अमित शाह, Photo Credit: BJP

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पश्चिम बंगाल के विधायक और आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो के आधार पर तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया है कि हुमायूं कबीर ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से डील कर रखी है। इस वीडियो में दिखने वाले शख्स को कथित तौर पर हुमायूं कबीर बताया जा रहा है और वह शख्स बीजेपी से 1000 करोड़ रुपये लेने की बात कर रहा है। अब इस मामले पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि ममता बनर्जी ऐसे 2000 वीडियो बना सकती हैं। अमित शाह ने यह भी कहा है कि हुमायूं कबीर और बीजेपी उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव की तरह हैं, जो कभी साथ नहीं आ सकते हैं, हम 20 साल विपक्ष में रह लेंगे लेकिन बाबरी मस्जिद बनाने वाले के साथ नहीं जाएंगे।

 

वायरल हुए वीडियो में हुमायूं कबीर में यह कहते हुए देखे गए थे कि मुसलमानों को बेवकूफ बनाना बहुत आसान है। उन्होंने यह भी कहा है कि किसी भी कीमत पर इस बार ममता बनर्जी को सरकार में आने से रोकना है और इसके लिए उन्हें 1000 करोड़ रुपये बीजेपी से मिल जाएंगे। इसी वीडियो के सामने आने के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने उनसे अपना गठबंधन तोड़ दिया। हालांकि, हुमायूं कबीर ने इस वीडियो को फर्जी बताया है। खबरगांव इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

 

यह भी पढ़ें: ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, अकेले लड़ेंगे बंगाल चुनाव

हुमायूं कबीर पर क्या बोले अमित शाह?

अब कोलकाता में अपना 'संकल्प पत्र' जारी करने से पहुंचे अमित शाह से इसी बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'आप ममता जी की क्षमताओं से अंजान हो, वह ऐसे 2000 वीडियो बना सकती हैं। हुमायूं कबीर और बीजेपी साउथ पोल और नॉर्थ पोल हैं, कभी हमारा मेल नहीं हो सकता। हम बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने वाले के साथ बैठने के बजाय 20 साल और विपक्ष में बैठना पसंद करेंगे।'

 

बता दें कि हुमायूं कबीर ममता बनर्जी की टीएमसी के ही विधायक थे लेकिन बाबरी मस्जिद बनाने की वजह से उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया। पार्टी से निकाले जाने के बाद उन्होंने अपनी नई AJUP पार्टी बनाई और विधानसभा चुनाव में उतरे। उनकी पार्टी ने असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM से गठबंधन भी किया है लेकिन अब ओवैसी ने गठबंधन तोड़ने का एलान कर दिया है।

 

यह भी पढ़ें: 'हुमायूं कबीर BJP के एजेंट', बाबरी मस्जिद की बुनियाद रखने पर क्यों भड़की TMC?

 

हुमायूं कबीर के वीडियो के बारे में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है, 'हुमायूं कबीर के खुलासों से यह साफ हो गया है कि बंगाल के मुसलमान कितने कमजोर हैं। AIMIM ऐसे किसी भी बयान से खुद को नहीं जोड़ सकती, जिससे मुसलमानों की ईमानदारी पर सवाल उठे। आज से, AIMIM ने कबीर की पार्टी के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया है।'

 


और पढ़ें