logo

मूड

'बैलगाड़ी में चलना पड़ेगा', ममता बनर्जी ने ईंधन संकट पर केंद्र को घेरा

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने एक चुनावी सभा में ईंधन संकट का जिक्र किया और कहा कि फिर से बैलगाड़ी पर चलना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अगर 25 दिन के इंतजार के बाद गैस मिलेगी तो महिलाएं खाना कैसे बनाएंगी।

Mamata Banerjee addressing

ममता बनर्जी। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पूरबा वर्धमान जिले में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने एक जनसभा को संबोधित किया। यहां ममता बनर्जी ने ईंधन संकट का मुद्दा उठाया और केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की। उन्होंने कहा, 'हमें नहीं पता कि गैस दो दिन में मिलेगी या नहीं। हमें फिर से बैलगाड़ी पर चलना पड़ेगा। याद है कि मोदी के सत्ता में आने से पहले गैस की कीमत क्या थी? 400 रुपये। आज यह 1100 रुपये है। चुपके से 700 रुपये का इजाफा हो गया है।'

 

ममता बनर्जी ने आगे दावा किया कि जिस दिन मुझे पता चला कि गैस 25 दिन के इंतजार के बाद मिलेगी तो उसी दिन मैंने एक बैठक बुलाई और कहा कि अगर महिलाओं को 25 दिन के बाद गैस मिलेगी तो वे खाना कैसे बनाएंगी।

 

यह भी पढ़ें: कहीं हफ्ते में 1 दिन तो कहीं QR से मिल रहा तेल; दुनियाभर में कैसे हैं हालात?

एक घंटा हवा में रहा ममता बनर्जी का विमान

ममता बनर्जी ने पश्चिम बर्धमान जिले के अंडाल में भी चुनावी सभा को संबोधित किया। यहां से उन्होंने कोलकाता की खातिर उड़ान भरी। मगर खराब मौसम के कारण करीब एक घंटे तक उनका विमान हवा में ही उड़ता रहा। विमान ने दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अंडाल एयरपोर्ट से उड़ान भरी और 4 बजे कोलकाता पहुंचा। लेकिन यहां भारी बारिश और तूफान के चलते विमान उतर नहीं सका। मौसम ठीक होने पर शाम करीब 5:19 बजे सीएम ममता बनर्जी का का विमान एयरपोर्ट पर उतरा।

 

 

 

रामनवमी पर बंगाल की सियासत गरमाई

रामनवमी को लेकर पश्चिम बंगाल में सियासत तेज हो गई है। बीजेपी ने राजधानी कोलकाता समेत प्रदेश के कई जिलों में रैली निकाली। वहीं टीएमसी भी जोर शोर से रामनवमी का त्योहार मनाने में जुटी है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता में 60 से अधिक रैलियां निकाली गईं। उत्तर दिनाजपुर, बीरभूम, हावड़ा और हुगली में जुलूस निकाले गए।

 

यह भी पढ़ें: '...तो पीछे हटने का कोई रास्ता नहीं', ईरान को ट्रंप ने अब कौन सी धमकी दी?

 

भवानीपुर में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने राम नवमी रैली निकाली। टीएमसी नेता कुणाल घोष नॉर्थ कोलकाता में राम नवमी जुलूस में पहुंचे। टीएमसी लगातार राम नवमी से जुड़े कार्यक्रम में हिस्सा ले रही है, ताकि बीजेपी को रणनीति को मात दिया जा सके। कुछ दिन पहले ही ममता बनर्जी ने कहा था कि राम किसी सियासी पार्टी के नहीं हैं। वह सबके हैं। 


और पढ़ें