logo

ट्रेंडिंग:

NDA का सीट बंटवारा हो गया, BJP-JDU 101, LJP को 29, मांझी भी मान गए

बिहार विधानसभा चुनावों के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने सीटों का बंटवारा कर लिया है। बीजेपी और जेडीयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।

Bihar NDA seat sharing

बिहार चुनाव।

बिहार विधानसभा चुनावों के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने सीटों का बंटवारा कर लिया हैबीजेपी और जेडीयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगीइसके अलावा चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) 29 सीटें, उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा 06 सीटें और जीतनराम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) – 06 सीटों पर चुनाव लडेंगी

 

बीजेपी के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने सीटों के बंटवारे की घोषणा की। उन्होंने इसको लेकर एक्स पर जानकारी साझा की है। बिहार विधानसभा कुल मिलाकर 243 सदस्यों वाली है। विधानसभा के आगामी चुनावों के लिए रविवार को अपनी सीट-बंटवारे की व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया।

 

NDA संगठित व समर्पित है- तावड़े

विनोद तावड़े ने एनडीए की सीटों का ऐलान करते हुए कहा कि NDA संगठित व समर्पित है। उन्होंने कहा, 'आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA परिवार के सभी सदस्यों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी सहमति से सीटों का वितरण पूर्ण किया'

 

उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का हर्षपूर्वक स्वागत किया है। सभी साथी कमर कस चुके हैं और बिहार में फिर से NDA सरकार बनाने के लिए संकल्पित हैं।

6-11 नवंबर को दो चरण में चुनाव

जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, उपमुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के ‘एक्सहैंडल पर यह घोषणा की गई। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 29 सीट दिए जाने पर सहमत हो गई है। 'कम से कम 15 सीट' देने की मांग कर रही केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को केवल छह सीट दी गई हैं, जबकि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा को भी छह सीटें मिली हैं।

 

सीट बंटवारे की घोषणा के बाद एनडीए के प्रमुख नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मएक्स’ पर अपनी प्रतिक्रिया दी। पासवान, चौधरी और कुशवाहा ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘बिहार है तैयार, फिर से एनडीए सरकार’। विधानसभा चुनाव के लिए 6 और 11 नवंबर को दो चरण में मतदान होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी।

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap