अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) ने रविवार को पुडुचेरी की सभी 30 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की पूरी सूची घोषित कर दी है। TVK इस चुनाव में अकेले लड़ रही है। उसने किसी भी अन्य पार्टी के साथ गठबंधन करने का फैसला नहीं किया है। चुनाव 9 अप्रैल 2026 को होंगे और वोटों की गिनती 4 मई 2026 को होगी।
पुडुचेरी की 30 सदस्यीय विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 15 जून को खत्म हो रहा है। TVK ने सभी 30 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इसमें कुछ अनुभवी नेता भी शामिल हैं, जैसे पूर्व AIADMK विधायक, पूर्व BJP नेता और पूर्व पुलिस अधिकारी।
यह भी पढ़ें: मतभेद और बगावत से जन्मी नई पार्टी, क्या है पुडुचेरी के CM रंगासामी की कहानी?
कौन हैं उम्मीदवार
-
वी. समिनाथन - लॉस्पेट से
-
के.ए.यू. असाना - कराईकल साउथ से
-
एल. पेरियासामी - नेत्तापक्कम (आरक्षित) से
-
ए.के. साई जे. सरवणन कुमार - तिरुभुवनई (आरक्षित) से
-
जे. प्रकाश कुमार - मुथियालपेट से
-
एन. धनवेलु - बहूर से
-
वी.जे. चंद्रन (पूर्व DIG) - राज भवन से
-
एस. सिवा - ऊपलम से
-
एस. सासिबालन - ओझुकाराई से
-
एस. कुमारवेलु - अरियंकुप्पम से
और भी कई उम्मीदवार हैं, जैसे बी. रामू (मनावेली), आर. रमेश (विल्लियनूर), एम.के. सथ्या (मंगलम - महिला उम्मीदवार), आर. जयंती (कदिरकामम - दूसरी महिला उम्मीदवार) आदि। पार्टी ने केवल दो महिला उम्मीदवार उतारे हैं, जिस पर कुछ चर्चा हो रही है।
AINRC बनी थी सबसे बड़ी पार्टी
पिछले चुनावों की बात करें तो 2021 में AINRC सबसे बड़ी पार्टी बनी थी जिसे 10 सीटें मिली थीं, उसके बाद DMK, बीजेपी और कांग्रेस को 6-6 सीटें मिली थीं। उस साल वोटिंग प्रतिशत कुल 84.8% था। वहीं, 2016 में कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया था। कांग्रेस को 15 सीटें मिली थीं और AINRC को 8 सीटें मिली थीं। उस साल वोटिंग प्रतिशत 83.6% था।
यह भी पढ़ें: लॉटरी किंग, पुराना वादा, नया दांव, पुडुचेरी में टूटने वाला है BJP का गठबंधन?
बीजेपी ने भी की थी उम्मीदवारों की घोषणा
इस बीच, BJP ने 21 मार्च को अपने 9 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी, जिनमें ए. नमसिवयम - मन्नादीपेट, ई. थीप्पैन्थन - ओस्सुडु (SC), पीएमएल कल्याणसुंदरम - कलापेट, वीपी रामलिंगम - राज भवन, ए. जॉनकुमार - मुदलियारपेट, एम्बलम आर. सेल्वम - मनावेली, जीएनएस राजशेखरन - तिरुनल्लार, ए. दिनेशन - माहे का नाम शामिल है। वहीं दूसरी तरफ, ओझुकाराई सीट से निर्दलीय विधायक एम. शिवशंकर ने कांग्रेस जॉइन कर ली है। उन्होंने 2021 में इसी सीट से जीत हासिल की थी। यह फैसला 2026 चुनाव से पहले आया है।
पुडुचेरी में अब चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। TVK की यह पहली बड़ी चुनावी कवायद है, जहां विजय राजनीति में कदम रख रहे हैं।