logo

मूड

'लेफ्ट को कोई और चला रहा', राहुल गांधी ने BJP और LDF के मिले होने का लगाया आरोप

राहुल गांधी ने केरल में एक रैली के दौरान आरोप लगाया कि बीजेपी और लेफ्ट मिले हुए हैं। उन्होंने कहा कि लेफ्ट के तमाम नेता पार्टी से निराश हैं।

rahul gandhi

राहुल गांधी । Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को केरल में सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) और बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन उन लोगों के साथ मिले हुए हैं जो देश के अन्य हिस्सों में अल्पसंख्यकों पर हमले करते हैं।

 

राहुल गांधी ने केरल में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'आज हर कोई देख सकता है कि बीजेपी, आरएसएस और लेफ्ट फ्रंट के बीच संबंध बन गए हैं। लेफ्ट फ्रंट में कुछ ऐसे नेता हैं जो अवसरवादी नहीं हैं। उन्होंने सालों तक विचारधारा के लिए काम किया है। वे आज धोखा महसूस कर रहे हैं, दुखी हैं और ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।'

 

यह भी पढ़ें: 'कांग्रेस की सरकार आई तो हिमंत हाथ जोड़कर खड़ा हो जाएगा', राहुल गांधी का तंज

लेफ्ट पर बदलने का आरोप

उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस की यूडीएफ (UDF) लेफ्ट फ्रंट से विचारधारा के आधार पर लड़ती थी लेकिन अब लेफ्ट फ्रंट बदल गया है। राहुल ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'LDF का मतलब है लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट। लेकिन अब इसमें कुछ भी लेफ्ट बचा नहीं है। चुनाव के बाद तो इसमें कुछ भी नहीं बचेगा।'

 

राहुल गांधी ने आगे आरोप लगाया कि लेफ्ट फ्रंट को एक 'छिपा हुआ हाथ' चला रहा है। उन्होंने कहा, 'वह छिपा हुआ हाथ सांप्रदायिक है। वह भारत के संविधान को नहीं मानता। वह लोगों को बांटता है और नफरत फैलाता है। केरल के हर व्यक्ति को बीजेपी, आरएसएस और सीपीआई(एम) के बीच का कनेक्शन दिख रहा है।'

 

नरेंद्र मोदी की आलोचना की

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी आलोचना की। राहुल ने कहा कि मोदी दूसरे राज्यों में मंदिर और धर्म की बात करते हैं लेकिन केरल के मुद्दों पर चुप रहते हैं। उन्होंने सबरीमाला सोने के मामले का जिक्र करते हुए पूछा, 'मोदी मुझ पर रोज हमला करते हैं लेकिन वह केरल के मुख्यमंत्री और उनकी परिवार पर क्यों हमला नहीं करते? जब वह केरल आते हैं तो सब भूल जाते हैं क्योंकि उन्हें LDF की मदद करनी है। सच यह है कि उन्हें पता है कि LDF कभी भी उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर चुनौती नहीं देगा।'

 

राहुल गांधी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा, 'हम ये लड़ाई इसलिए लड़ रहे हैं क्योंकि हम समझते हैं कि महिलाएं केरल की रीढ़ हैं। हम चाहते हैं कि आप अपने सपनों को पूरा करें, जहां चाहें घूमें और जो चाहें हासिल करें।'

 

यह भी पढ़ें: इडुक्की: केरल कांग्रेस के धड़ों की लड़ाई, LDF को कैसे हरा पाएगा UDF?

अल्पसंख्यकों का मुद्दा उठाया

उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों का भी मुद्दा उठाया। राहुल ने कहा, 'यहां की दो नन को छत्तीसगढ़ में हमला किया गया। मणिपुर में चर्च जलाए गए। मुख्यमंत्री उन लोगों के साथ साझेदारी कर रहे हैं जो ये सब कर रहे हैं। मुसलमानों, ईसाइयों और सिखों पर हमला करने वाले लोग केरल के मुख्यमंत्री के साथ पार्टनरशिप में हैं।'

 

राहुल गांधी ने कहा कि वह खुद बीजेपी और आरएसएस से लड़ रहे हैं। उन पर हमले हो रहे हैं, मुकदमे चल रहे हैं, पूछताछ हो रही है, लेकिन वह पीछे नहीं हटेंगे।


और पढ़ें