logo

मूड

'कांग्रेस को टॉर्चर करके तेजस्वी को CM फेस घोषित करवाया', सम्राट चौधरी का तंज

सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने कांग्रेस और अन्य दलों को गुंडागर्दी के जरिए प्रताड़ित करके और सबके खिलाफ उम्मीदवार उतारकर महागठबंधन का सीएम चेहरा घोषित करवाया है।

Samrat Choudhary

सम्राट चौधरी। Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को गुरुवार को महागठबंधन का मुख्यमंत्री और वीआईपी नेता मुकेश सहनी को उप मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर दिया गया। यह घोषणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने पटना में एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। मगर, इस बीच बीजेपी ने आरजेडी पर हमला किया है।

 

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम चेहरा घोषित किए जाने पर कहा कि लालू प्रसाद यादव ने कांग्रेस और अन्य दलों को गुंडागर्दी के जरिए प्रताड़ित करके और सबके खिलाफ उम्मीदवार उतारकर महागठबंधन का सीएम चेहरा घोषित करवाया है।

 

यह भी पढ़ें: अंग्रेजी पर सियासत और बिहार के 'कर्पूरी डिवीजन' की कहानी क्या है?

लालू प्रसाद पर किया हमला

उन्होंने कहा कि जिस तरह से लालू प्रसाद ने बिहार में जंगल राज फैलाया अब, उनका बेटा, एक पंजीकृत अपराधी, खुद को सीएम के रूप में देख रहा है। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र के लिए शर्मनाक दिन है। चौधरी ने आगे कहा कि लालू प्रसाद जैसे भ्रष्ट व्यक्ति के परिवार को सत्ता के लिए महागठबंधन ने समर्थन देने का काम किया है।

 

 

 

 

बता दें कि गुरुवार को महागठबंधन ने घोषणा करते हुए कहा कि सरकार बनने पर समाज के अन्य वर्गों से भी उप मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। हालांकि, विपक्षी गठबंधन की तरफ से यह स्पष्ट नहीं किया गया कि महागठबंधन के सत्ता में आने पर कुल कितने उप मुख्यमंत्री होंगे।

अशोक गहलोत ने तेजस्वी की तारीफ की 

अशोक गहलोत ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की तारीफ करते हुए कहा, 'तेजस्वी एक नौजवान हैं, जिनका लंबा भविष्य है। जनता हमेशा उन्हीं के साथ रहती है जिनमें प्रतिबद्धता और ईमानदारी होती है। पिछली बार इन्होंने जो रोजगार के वादे किए थे, उन्हें निभाने की दिशा में काम किया।' उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी और तेजस्वी ने मिलकर जो वोटर अधिकार यात्रा की थी उसका बहुत असर हुआ है।आने वाले वक़्त में राहुल गांधी भी आएंगे और प्रियंका गांधी भी बिहार आएंगी।'

 

यह भी पढ़ें: 'सीट गंवानी पड़ेगी, मेरा समर्थन करें', ऋतु जायसवाल ने तेजस्वी को लिखी चिट्ठी

NDA का मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरा कौन?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने NDA को यह स्पष्ट करने चुनौती दी कि मुख्यमंत्री पद के लिए उसका चेहरा कौन है? तेजस्वी यादव का नाम घोषित करके महागठबंधन के घटक दलों ने अपने अंतर्विरोधों को समाप्त करने और एकता का संदेश देने की कोशिश की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महागठबंधन के घटक दलों के प्रमुख नेताओं के संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेस में यह घोषणाएं कीं।

 

दरअसल, अपने समर्थकों के बीच ‘सन ऑफ मल्लाह’ के नाम से मशहूर मुकेश सहनी निषाद जाति से आते हैं। निषाद बिहार में अति पिछड़े वर्ग की श्रेणी में आते हैं। कांग्रेस के कुछ नेताओं ने यह मांग भी दोहराई कि यदि महागठबंधन सत्ता में आता है, तो किसी मुस्लिम या दलित नेता को उपमुख्यमंत्री बनाया जाए।

 


और पढ़ें