logo

मूड

कोई गरीब, किसी के पास ₹1,049 करोड़, तमिलनाडु के उम्मीदवारों का लेखा-जोखा

तमिलनाडु में एक तरफ सुपरस्टार विजय जैसे करोड़पति उम्मीदवार हैं तो दूसरी तरफ वे उम्मीदवार हैं, जिनके पास महज कुछ हजार हैं। आइए जानते हैं तमिलनाडु उम्मीदवारों के बारे में।

Tamil Nadu

तस्वीर प्रतीकात्मक है। AI जनरेटेड इमेज। Photo Credit: Sora

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए पूरी तरह तैयार है। 23 अप्रैल को राज्य में वोटिंग है, उससे पहले उम्मीदवार जोर-शोर से नामांकन में जुट गए हैं। चुनावी हलफनामे बता रहे हैं कि तमिलनाडु बेहद संपन्न राज्यों में से एक हैं। एक से बढ़कर एक करोड़पति उम्मीदवार 2026 में चुनावी मैदान में उतरे हैं।

ऑल इंडिया द्रविड़ मुनेत्र कझगम (AIADMK) की उम्मीदवार लीरामोज ने हलफनामे में अपनी संपत्ति करीब 1,049 करोड़ रुपये बताई है। उनकी चल संपत्ति 139.62 करोड़ रुपये और अचल संपत्ति 909.94 करोड़ रुपये बताई गई है। उन पर कुल कर्ज 8.56 करोड़ रुपये है।

लीरामोज लॉटरी कारोबारी एस. मार्टिन की पत्नी हैं। उन्होंने कुछ महीने पहले इंडिया जननायक कच्ची (IJK) छोड़कर AIADMK जॉइन की थी। अब वह पार्टी की महिला विग की संयुक्त सचिव हैं। इनके अलावा दूसरे उम्मीदवारों का क्या हाल है, आइए जानते हैं।

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में BJP ने उतारे 27 कैंडिडेट, अन्नामलाई को नहीं मिला टिकट

एमके स्टालिन कितने अमीर हैं?

एमके स्टालिन, 2021 में पहली बार मुख्यमंत्री बने। वह कई बार डिप्टी सीएम रहे। उनकी कुल संपत्ति कुल 4.51 करोड़ से ज्यादा है। उनके बैंक में करीब 1,13,85,874 रुपये जमा हैं। उन्होंने 1 करोड़ से ज्यादा म्युचुअल फंड में निवेश किया है। उनके पास 60 लाख से ज्यादा के शेयर हैं। 25 ग्राम सोना है, 2 महंगी कारें हैं। 1 करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य की खेती की जमीनें हैं। उनके पास ऑडी और मर्सडीज जैसी गाड़ियां हैं। सीएम के तौर पर वह हर महीने 30,94,260 रुपये कमाते हैं। उनकी पत्नी किरण के पास 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है।  

सी विजय जोसेफ कितने अमीर हैं?

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार विजय थलापती का असरी नाम चंद्रशेखर विजय जोसेफ है। उनकी संपत्ति 404.58 करोड़ से ज्यादा है। विधानसभा चुनाव के लिए दायर किए गए हलफनामे में उन्होंने माना है कि परिवार की कुल संपत्ति 420 करोड़ रुपये से ज्यादा है। पत्नी की संपत्ति 15 करोड़ से ज्यादा है। उनके बैंक खातों में जमा रकम करीब 213 करोड़ है। उनके पास BMW, टॉयटा, मारुती की गई महंगी गाड़ियां हैं। कई करोड़ की जमीनें हैं। 

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में कैसी है अल्पसंख्यक राजनीति, वहां का 'ओवैसी' कौन है?

कितने अमीर हैं उदयनिधि स्टालिन?

उदयनिधि स्टालिन, अपने पिता एमके स्टालिन से कई गुना अमीर हैं। उदयनिधि की चल संपत्ति 13 करोड़, अचल संपत्ति भी 13 करोड़ रुपये के आसपास है। कुल संपत्ति 27 करोड़ से ज्यादा है। वहराज्य के डिप्टी सीएम भी हैं। 

और किस करोड़पति उम्मीदवार की चर्चा है?

आधव अर्जुन, तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) से चुनावी मैदान में हैं। उनकी कुल संपत्ति 180 करोड़ रुपये से ज्यादा है। उनकी पत्नी की संपत्ति 162 करोड़ सेज्यादा है। उनकी अचल संपत्तियों की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है। उनके अपने खातों में करीब 17.5 करोड़ रुपये जमा हैं, जबकि पत्नी के खातों में करीब 12.5 करोड़ रुपये हैं। उन्होंने शेयर, म्यूचुअल फंड और कंपनियों में भी भारी निवेश किया हुआ है। कई कंपनियों में करोड़ों रुपये के निवेश और एडवांस दिए गए हैं, जिनकी कुल राशि सैकड़ों करोड़ तक पहुंचती है। उन पर करीब 26 करोड़ रुपये का कर्ज भी है।

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में छोटे दलों के बराबर मिली BJP को सीटें, इनकी कितनी अहमियत है?

गरीब उम्मीदवार कौन हैं?

कई निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति बेहद कम घोषित की है। कुछ उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति 1 हजार रुपये बता दी है। SDPI से चुनाव लड़ रहे मोहम्मद मुबारक ने अपनी संपत्ति 6 लाख रुपये बताई है, तो वहीं युवराज सेल्वम ने अपनी कुल संपत्ति 27 हजार घोषित की है।  

मौजूदा विधायकों का हाल क्या है?

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और तमिलनाडु इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट बताती है कि तमिलनाडु के करीब 60 फीसदी विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 131 विधायकों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जिनमें 55 के खिलाफ गंभीर अपराध दर्ज हैं। इनमें 2 हत्या, 13 हत्या के प्रयास और 3 महिलाओं के खिलाफ अपराध और 1 रेप का केस शामिल है। DMK में 76 फीसदी विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, AIADMK के 22 फीसदी विधायक दागी हैं। रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि तमिलनाडु विधानसभा के 189 विधायक करोड़पति हैं। AIADMK और DMK के ज्यादातर विधायक करोड़पति हैं।


और पढ़ें