logo

मूड

कोई सोना देगा, कोई सिलेंडर, तमिलनाडु में क्या-क्या दांव चल रहीं हैं पार्टियां?

तमिलनाडु में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला नजर आ रहा है। NDA, AIAMDK और विजय की पार्टी TVK के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

tamil nadu assembly elections 2026

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव। Photo Credit: Khabargaon

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव जीतने के लिए तीन अलग-अलग गुट जोर लगा रहे हैं। हर धड़े ने चुनाव जीतने के लिए ऐसे-ऐसे चुनावी वादे किए हैं, जो अगर पूरे हुए तो राज्य का बजट डगमगा जाएगा। एक गुट, राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कझगम (DMK) का है। एक गुट, ऑल इंडिया द्रविड़ मुनेत्र कझगम (AIADMK) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) का है। एक गुट, तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) का है। तीनों गुटों की तरफ से एक से बढ़कर एक चुनावी वादे किए गए हैं। कोई मुफ्त में सोना दे रहा है, कोई फ्री में सिलेंडर देने का वादा कर रहा है। 

कांग्रेस और कई छोटे-छोटे दलों को साथ लेकर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन चल रहे हैं। उन्होंने केंद्र की सत्तारूढ़ नरेंद्र मोदी सरकार को घेरते हुए ऐसे चुनावी वादे किए हैं, जो एक बार फिर राज्य में द्रविड़ बनाम आर्य की बहस छेड़ रही है। वह हिंदी के मुद्दे पर ऑल इंडिया द्रविड़ मुनेत्र कझगम (AIADMK) को घेर रहे हैं। उन पर भारतीय जनता पार्टी की आधीनता में काम करने का आरोप लगा रहे हैं। AIADMK और बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA (नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस) गठबंधन ने डीएमके पर भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ें: लोगों को 8,000 रुपये बांटने की फिराक में DMK? TVK ने लगाए गंभीर आरोप

 

तमिलनाडु की राजनीति में विजय सबसे नए प्रयोग हैं। 2 फरवरी 2024 को तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय ने राज्य में एक नई पार्टी, 'तमिलगा वेत्री कझगम' की नींव रखी। यह पार्टी, तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों पर जीत का दावा कर रही है। किस पार्टी ने तमिलनाडु जीतने के लिए क्या-क्या चुनावी वादे किए हैं, आइए समझते हैं-

क्या-क्या वादा कर चुके हैं MK स्टालिन?

DMK गठबंधन का वादा है कि अगर पार्टी, सत्ता में आई तो परिवार की मुखिया महिलाओं को हर महीने मिलने वाली सहायता राशि 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये कर दी जाएगी। इससे 1.37 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को फायदा होगा। बुजुर्गों की पेंशन भी 2,000 रुपये कर दी जाएगी। महिला स्वयं सहायता समूहों को बिना ब्याज के 5 लाख रुपये तक का लोन दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ भी बढ़ाकर 1 लाख रुपये किया जाएगा। DMK ने वादा किया है स्वास्थ्य बीमा योजना में सालाना आय की सीमा 5 लाख रुपये तक बढ़ाई जाएगी और बीमा राशि 10 लाख रुपये कर दी जाएगी। अगले पांच सालों में 10 लाख नए घर बनाए जाएंगे। सरकारी अस्पतालों में डायलिसिस सुविधा को दोगुना कर दिया जाएगा।

20 लाख से ज्यादा लोगों को मुफ्त बिजली दी जाती रहेगी और पंप सेट बिना मीटर के दिए जाएंगे। 35 लाख छात्रों को लैपटॉप वितरित किए जाएंगे। जिन महिलाओं के परिवार इनकम टैक्स नहीं देते, उन्हें एक बार में 8,000 रुपये का 'इल्लाथरासी' कूपन दिया जाएगा।

इस कूपन से टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, मिक्सर-ग्राइंडर, माइक्रोवेव और इंडक्शन चूल्हा जैसी घरेलू चीजें खरीदी या बदली जा सकेंगी। DMK ने वादा किया है कि पार्टी राज्य में 18 लाख करोड़ रुपये का निवेश लाना चाहती है, जिससे अर्थव्यवस्था को 120 अरब डॉलर का आकार दिया जा सके। नियो टिडेल पार्क बनाए जाएंगे जिससे खासकर टेक्नोलॉजी क्षेत्र में रोजगार बढ़ेगा। 

यह भी पढ़ें: दो सीटों से चुनाव, युवाओं को 4,000 रुपये; विजय ने की उम्मीदवारों की घोषणा

TVK ने क्या वादा किया है?

थलापति विजय ने दावा किया है कि वह सरकार बना रहे हैं। उन्होंने महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता देने का वादा किया है। TVK ने 10 प्रमुख गारंटी दी है। घर की महिला मुखिया को हर महीने 2,500 रुपये की सहायता, परिवार को साल में 6 मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर का वादा किया है। विजय का वादा है कि महिलाओं को 8 ग्राम सोना दिया जाएगा। विजय ने वादा किया है कि अविवाहित महिलाओं को अन्नन सीर योजना के तहत 8 ग्राम सोना दिया जाए। स्कूल जाने वाली बच्चों की माओं को 15,000 रुपये की मदद दी जाएगी। 

NDA ने क्या वादा किया है?

AIADMK और BJP के संयुक्त घोषणापत्र में वादा किया है कि अगर सरकार बनी तो हर महिला मुखिया को हर महीने 2,000 रुपये की मदद दी जाएगी। साल में 3 LPG सिलेंडर मुफ्त में दिए जाएंगे। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 9,000 रुपये सालाना दिए जाएंगे। मछुआरों को मछली पकड़ने पर प्रतिबंध के दौरान 12,000 रुपये की मदद बढ़ाई जाएगी। नशे के कारोबार को रोकने के लिए एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स बनाई जाएगी। कठिगई दीपम उत्सव को पूरी गरिमा से मनाया जाएगा। महिलाओं को ब्याज मुक्त लोन, ई-स्कूटर और अन्य सुविधाएं देने का वादा भी किया है। 


और पढ़ें