logo

मूड

एक दिन बाद आए Exit Poll में पलटा पासा, बंगाल में इस पार्टी को प्रचंड बहुमत

असम, केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में वोटिंग खत्म हो गई है। नतीजे 4 मई को आने हैं। इससे पहले टुडेज चाणक्य ने अपने Exit Poll के नतीजे जारी कर दिए हैं।

Today Chanakya Exit Polls 2026

ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

असम, केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव का मतदान अब पूरी तरह खत्म हो चुका है। बुधवार को बंगाल में आखिरी चरण की वोटिंग के बाद अलग-अलग सर्वे एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल जारी कर दिए। इसी बीच गुरुवार को 'टुडेज चाणक्य' ने भी अपना सर्वे सामने रखा है।

 

असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान हुआ था। जबकि तमिलनाडु की सभी सीटों पर 23 अप्रैल को वोट डाले गए। पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल को और दूसरे व अंतिम चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को संपन्न हुई। अब देश भर की निगाहें 4 मई को आने वाले इन चुनावों के नतीजों पर टिकी हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'BJP दफ्तर से आए हैं Exit Polls', रुझानों पर भड़कीं ममता बनर्जी

टुडेज चाणक्य Exit Poll 2026

  • तमिलनाडु: दक्षिण भारत के अहम राज्य तमिलनाडु में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आंकड़ों के अनुसार, DMK+ गठबंधन 125 (± 11) सीटें जीतकर सबसे आगे है। हालांकि, अभिनेता विजय की पार्टी TVK ने अपने पहले ही बड़े चुनाव में 63 (± 11) सीटों के अनुमान के साथ सबको हैरान कर दिया है। सत्तारूढ़ AIADMK+ गठबंधन 45 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर खिसकता दिख रहा है।
  • असम: असम की बात करें तो यहां BJP गठबंधन 102 (± 9) सीटों के साथ दोबारा सत्ता में वापसी करता नजर आ रहा है, जबकि कांग्रेस गठबंधन मात्र 23 (± 9) सीटों के आसपास रह सकता है। वहीं अन्य को 1 (± 1) मिलने का अनुमान है।
  • केरल: चाणक्य के सर्वे के अनुसार केरल में, कांग्रेस के नेतृत्व वाला UDF 69 (± 9) सीटों के साथ सत्ता के करीब है, जबकि सत्तारूढ़ LDF 64 (± 9) सीटों पर सिमट सकता है। केरल में भी BJP धीरे-धीरे अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है और उसे 7 (± 4) सीटें मिलने का अनुमान है।
  • पश्चिम बंगाल: टुडेज चाणक्य के मुताबिक, बंगाल में BJP 192 (± 11) सीटों के साथ प्रचंड बहुमत हासिल कर सकती है, जबकि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली TMC 100 (± 11) सीटों पर सिमटती दिख रही है। वहीं अन्य को 2 (± 2) सीटें मिलने का अनुमान है।


और पढ़ें