पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के Exit Polls के रुझानों ने राज्य की सियासत में हलचल तेज कर दी है। इन आंकड़ों पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इन्हें पूरी तरह खारिज कर दिया है। ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर इन आंकड़ों को फिक्स करने का आरोप लगाए हैं। आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि ये नंबर केवल तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने के लिए BJP कार्यालय में तैयार किए गए हैं।
ममता बनर्जी ने भरोसा जताया कि 4 मई को नतीजे आने पर उनकी पार्टी ही सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की कि मतगणना के दौरान पूरी सतर्कता बरतें और किसी भी तरह की गड़बड़ी पर नजर रखें।
यह भी पढ़ें: 2021 में कितने सही साबित हुए Exit Polls? चौंका देगी इनकी सच्चाई
ममता बनर्जी के आरोप
ममता ने एक वीडियो संदेश में कहा, 'ये एग्जिट पोल फर्जी हैं। असली आंकड़े सामने आते तो शेयर बाजार भी हिल जाता। BJP ने आखिरी खेल खेला है लेकिन हमें एकजुट रहना होगा।' उन्होंने आरोप लगाया कि उनके निर्वाचन क्षेत्र भवानीपुर में पूरी रात छापेमारी की गई। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि उनकी पार्टी मतगणना के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होने देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे काउंटिंग टेबल न छोड़ें और पूरी रात निगरानी रखें।
ममता बनर्जी ने EVM को लेकर भी आशंका जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि मशीनों के साथ छेड़छाड़ की कोशिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह खुद स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी करेंगी और काउंटिंग हॉल तक जाएंगी। उनके इस बयान ने चुनावी माहौल को और अधिक संवेदनशील बना दिया है।
यह भी पढ़ें: बंगाल में फिर से ममता सरकार? इन दो एग्जिट पोल्स ने बढ़ाई BJP की टेंशन
अलग-अलग Exit Polls, अलग-अलग दावे
विभिन्न एजेंसियों के Exit Polls बंगाल में कांटे की टक्कर की ओर इशारा कर रहे हैं:
- BJP को बढ़त: कुछ Exit Polls में BJP को 146 से 175 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि TMC को 118 से 140 सीटों के बीच दिखाया गया है।
- TMC की वापसी: इसके विपरीत, 'पीपुल्स पल्स' जैसे सर्वेक्षणों का अनुमान है कि TMC 177 से 187 सीटें जीतकर सत्ता में बनी रहेगी, जबकि BJP 95 से 110 सीटों तक सिमट सकती है।