logo

मूड

विजय के पार्टी दफ्तर में किसने लगाई आग? रिजल्ट से पहले तमिलनाडु में बड़ी घटना

तमिलनाडु में 4 मई को रिजल्ट आने से पहले ही तमिलगा वेत्री कझगम के तिरुचिरापल्ली में पार्टी दफ्तर में आगजनी की घटना हो गई।

TVK office Trichy

टीवीके ऑफिस में आगजनी। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले शुक्रवार को थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के तिरुचिरापल्ली ऑफिस में आगजनी की घटना सामना आई है। यह घटना जिले के श्रीरंगम विधानसभा क्षेत्र में स्थित चुनावी कार्यालय में हुई।

 

इसके साथ ही खबर है कि टीवीके दफ्तर में रखे गए पार्टी के पोस्टर और बैनरों को फाड़कर आग लगा दी गई। इस आगजनी की घटना को लेकर थलापति विजय की पार्टी ने स्थानीय पुलिस के पास औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। 

 

यह भी पढ़ें: 'ममता बनर्जी पर ही नजर रखी जा रही', सुवेंदु अधिकारी के दावे से चर्चा तेज

चुनाव आयोग से हस्तक्षेप करने की मांग

इसके अलावा, टीवीके ने मामले में चुनाव आयोग से हस्तक्षेप करने की भी मांग की है। त्रिची के श्रीरंगम विधानसभा क्षेत्र से टीवीके उम्मीदवार टीवीके रमेश ने पार्टी दफ्तर में आगजनी की आलोचना की। उन्होंने इस मामले को लेकर सवाल उठाया है कि क्या श्रीरंगम विधानसभा क्षेत्र में मतगणना सुरक्षित माहौल में हो पाएगी?

 

यह भी पढ़ें: Exit Polls में बंगाल जीत रही BJP, लोग क्यों नहीं कर रहे यकीन? ममता फैक्टर समझिए

4 मई को आएंगे नतीजे

बता दें कि तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव पिछले 23 अप्रैल को हुए थे। चुनाव एक ही चरण में संपन्न हुए थे। चुनाव आयोग सोमवार को वोटों की गिनती और नतीजों की घोषणा की करेगा। एग्जिट पोल्स में डीएमके गठबंधन की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है।


और पढ़ें