logo

मूड

LIVE NOW

Live: केरल से बंगाल तक किसे मिलेगी जीत? Exit Polls के नतीजे समझिए

असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल राज्यों के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए हैं। एग्जिट पोल्स के जरिए जानें कि इन चुनावों में किसकी जीत होगी।

exit polls 2026

पिनाराई विजयन, ममता बनर्जी, हिमंत बिस्वा सरमा, एम. के. स्टालिन और एन. रंगास्वामी, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

साल 2026 में देश के 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की वोटिंग पूरी हो चुकी है। इनमें असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोट डाले गए थे। वहीं तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान हुआ। पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरणों में कराए गए, पहला चरण 23 अप्रैल को और दूसरा 29 अप्रैल को। अब इन सभी जगहों पर चुनाव खत्म हो चुके हैं और जल्द ही एग्जिट पोल सामने आने वाले हैं। इन चुनावों के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

19:45

तमिलनाडु में विजय थलापति की सरकार

एक्सिस माई इंडिया ने तमिलनाडु Exit Polls में TVK को बढ़त मिलने का अनुमान लगाया है। TVK को 98-120 सीटें, DMK+ को 92-110 सीटें और NDA को 22-32 सीटें दी हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्टर विजय थलापति की पार्टी TVK है।

19:40

पी-मार्क तमिलनाडु Exit Polls में DMK की जीत

तमिलनाडु Exit Polls में पी-मार्क ने DMK+ को 125-145 सीटें, NDA को 65-85 सीटें, TVK को 16-26 सीटें और अन्य को 1-6 सीटें दी हैं।

19:37

पी-मार्क बंगाल Exit Polls में BJP आगे

पी-मार्क अपने पश्चिम बंगाल Exit Polls में TMC को 118-138 सीटें, BJP को 150-175 सीटें दे रहा है।

19:31

इन Exit Polls में भी केरल में UDF आगे

पीपुल्स पल्स ने अपने केरल Exit Polls में UDF को 75-85 सीटें, LDF को 55-65 सीटें और अन्य को 0-3 सीटें दी हैं। पी-मार्क ने UDF को 71-79 सीटें, LDF को 62-69 सीटें और अन्य को 1-7 सीटें दी हैं।

19:25

एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक केरल में UDF की जीत

एक्सिस माई इंडिया Exit Polls ने UDF को 78-90 सीटें, LDF को 49-62 सीटें और अन्य को 0-3 सीटें दी हैं।

19:22

पीपुल्स पल्स ने भी तमिलनाडु में बनाई DMK सरकार

पीपुल्स पल्स ने तमिलनाडु Exit Polls में DMK+ को 125-145 सीटें, NDA को 65-80 सीटें, TVK को 18-24 सीटें और अन्य को 2-6 सीटें दी हैं।

19:19

तमिलनाडु में DMK आगे

मैट्रिज ने तमिलनाडु में DMK+ को 122-132 सीटें, NDA को 87-100 सीटें, TVK को 10-12 सीटें और अन्य को 2-6 सीटें दी हैं।

19:17

पुडुचेरी में NDA सरकार

एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, सत्ताधारी NDA को 16 से 20 सीटें आ सकती हैं और कांग्रेस का गठबंधन 6 से 8 सीटों पर सिमट सकता है।

19:16

पीपुल्स पल्स के Exit Polls में पश्चिम बंगाल की वापसी

पीपुल्स पल्स अपने Exit Polls में TMC को 177-187 सीटें, BJP को 95-110 सीटें और अन्य को 0 सीटें दे रहा है।

18:53

केरल में लेफ्ट पीछे, कांग्रेस की वापसी

मैट्रिज के केरल एग्जिट पोल में लेफ्ट गठबंधन को 60-65 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 70-75 सीटें और अन्य को 5-9 सीटें दी गई हैं। चाणक्य स्ट्रैटेजीज के Exit Polls लेफ्ट गठबंधन को 58-64 सीटें, कांग्रेस+ को 72-80 सीटें, अन्य को 03-07 सीटें और अन्य को 3-5 सीटें दे रहे हैं।

18:50

पश्चिम बंगाल में TMC पीछे, BJP आगे

मैट्रिज ने अपने Exit Polls में TMC को 125-140 सीटें, BJP को 146-161 सीटें और अन्य को 06-10 सीटें दी हैं। वहीं चाणक्य स्ट्रेटेजीस के एग्जिट पोल में TMC। चाणक्य स्ट्रैटेजीज के Exit Polls में TMC को 130-140 सीटें, BJP को 150-160 और अन्य को 6-10 सीटें दी गई हैं।

18:49

असम एग्जिट पोल में हिमंत बिस्वा सरमा आगे

मैट्रिज अपने Exit Polls में BJP गठबंधन को 85-95 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 25-32 सीटें और अन्य को 06-12 सीटें दे रहा है। चाणक्य स्ट्रैटेजीज के असम Exit Polls में BJP+ को 88-99 सीटें, कांग्रेस+ को 22-32 सीटें और अन्य को 3-5 सीटें दे रहा है। एक्सिस माई इंडिया BJP+ को 88-100 सीटें, कांग्रेस+ को 24-36 सीटें और अन्य को 0 सीटें दे रहा है। पीपुल्स पल्स अपने Exit Polls में BJP+ को 68-72 सीटें, कांग्रेस+ को 22-26 सीटें और अन्य को 3-5 सीटें दे रहा है।


और पढ़ें