logo

मूड

LIVE NOW

Live: बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी, सरकार बदलेगी या नहीं? नतीजे आज

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे कुछ ही देर में आने शुरू हो जाएंगे। शाम तक यह तय हो जाएगा कि किस राज्य में परिवर्तन होगा और किस राज्य में सरकार बरकरार रहेगी।

election result 2026

पांच राज्यों में वोटों की गिनती आज, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज सुबह 8 बजे से आएंगे। पश्चिम बंगाल में 15 साल से तृणमूल कांग्रेस, केरल में 10 साल से लेफ्ट, असम में 10 साल से भारतीय जनता पार्टी (BJP), तमिलनाडु में 5 साल से द्रविड़ मुनेत्र कझगम (DMK) और पुडुचेरी में 5 साल से नेशनल डेमोक्रैटिक अलायंस (NDA) की सरकार है। एग्जिट पोल्स ने इशारा किया है कि पश्चिम बंगाल में जबरदस्त मुकाबला हो सकता है। वहीं, असम में बीजेपी तो केरल में कांग्रेस की अगुवाई वाले यूनाइटेड डेमोक्रैटिक फ्रंट की सरकार बनने के आसार हैं। केरल और तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन होने के आसार कम ही लग रहे हैं।


पढ़ें चुनाव के नतीजों से जुड़ा हर अपडेट

08:07

4 राज्य, 1 केंद्र शासित प्रदेश में मतगणना शुरू

तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मतगणना शुरू हो गई है। थोड़े देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे। 

07:45

ममता बनर्जी चौथी बार CM बनने को तैयार, TMC का दावा

तृणमूल कांग्रेस के नेता विजय उपाध्याय ने कहा है कि ममता बनर्जी, चौथी बार मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। पश्चिम बंगाल में उनके पास स्पष्ट बहुमत है। वह अब इंडिया गठबंधन की बड़ी नेता हैं। 




07:10

'TMC के पास आईडी कार्ड नहीं, BJP बहुमत से आ रही है'

कोलकाता में BJP के एक काउंटिंग एजेंट का ने कहा, 'उनके पास ID कार्ड नहीं हैं। हमने अपने ID कार्ड पहने हुए हैं। वे बेवजह हंगामा कर रहे हैं। BJP पश्चिम बंगाल और भवानीपुर में भी बहुमत से जीत रही है।'





 

07:09

भावनीपुर विधानसभा में हाई अलर्ट, काउंटिंग सेंटर के बाहर कड़ी सुरक्षा

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के नतीजों का सबको इंतजार है। भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के सखावत मेमोरियल गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल में काउंटिंग सेंटर के बाहर भारी सुरक्षा तैनात है। राज्य की 293 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू होगी। TMC उम्मीदवार और CM ममता बनर्जी, भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।





 

07:08

'हम क्या युद्ध करने आए हैं...', शशि पांजा चुनाव आयोग पर भड़कीं


श्यामपुकुर विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार शशि पांजा ने कहा, 'हम लोग कागज लाते हैं जिसमें नतीजे लिखते हैं। यह चुनाव का काम है। ये फेंक दिया जा रहा है। हम क्या युद्ध करने आए हैं? बिना पूछे नीचे फेंक दिया।' 





06:07

VVPAT की पर्चियां मिलने पर उठे सवाल

पश्चिम बंगाल में कुछ जगहों पर VVPAT की पर्चियां कूड़े में फेंकी मिलने पर बीजेपी नेताओं ने सवाल उठाए। चुनाव आयोग का कहना है कि ये पर्चियां मॉक पोल की हैं लेकिन इसकी जांच की जा रही है। 

06:05

काउंटिंग से पहले ममता बनर्जी का ट्वीट

वोटों की गिनती शुरू होने से पहले ममता बनर्जी ने रात में ही एक ट्वीट किया है और आरोप लगाए कि बीजेपी जानबूझकर लोड शेडिंग कर रही है। उनके मुताबिक, हुगली, नदिया, बर्धमान और कोलकाता तक में CCTV कैमरा बंद किए जा रहे हैं और स्ट्रॉन्ग रूम से गाड़ियां अंदर और बाहर जा रही हैं।



06:01

बंगाल में क्या होगा?

इस बार के चुनाव में सबसे बड़ा सस्पेंस पश्चिम बंगाल को लेकर है। दोनों ही प्रमुख दल अपनी-अपनी सरकार बनने का दावा कर रहे हैं। एग्जिट पोल्स में कुछ में बीजेपी तो कुछ में टीएमसी की सरकार बनते दिखाया गया है।

06:00

केरल में लेफ्ट का खात्मा?

भारत में अब केरल इकलौता राज्य है जहां लेफ्ट की सरकार है। इस बार कांग्रेस की अगुवाई वाला गठबंधन लेफ्ट को कड़ी टक्कर दे रहा है। एग्जिट पोल्स की मानें तो इस बार लेफ्ट यहां हार सकता है और कांग्रेस सरकार में आ सकती है।

05:59

पुडुचेरी में बदलाव होगा?

पुडुचेरी में 5 साल से बीजेपी और AINRC गठबंधन की सरकार है। एग्जिट पोल्स की मानें तो एक बार फिर से इसी गठबंधन को जीत मिल सकती है। थलपति विजय की पार्टी यहां भी अपनी किस्मत आजमा रही है।

05:58

असम चुनाव

असम में बीजेपी और कांग्रेस के साथ कई अन्य दल भी गठबंधन का हिस्सा हैं। असम में बीजेपी के साथ असम गण परिषद और बोडो पीपल्स फ्रंट हैं। वहीं, कांग्रेस के साथ रायजोर दल, असम जतिया परिषद और कुछ अन्य दल हैं। एग्जिट पोल्स की मानें तो राज्य में लगातार तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।

05:58

तमिलनाडु में विजय पर नजर

फिल्मी दुनिया से राजनीति में आए थलपति विजय उर्फ विजय जोसेफ पर सबकी नजरें हैं। उनकी पार्टी TVK के भी कुछ सीटें जीतने के आसार हैं। अगर उनकी सीटें ज्यादा होती हैं तो कई बड़े दलों का खेल बिगड़ सकता है।


और पढ़ें