logo

मूड

असम में हिमंता या कांग्रेस किसकी बनेगी सरकार? जानें कब-कहां देखें लाइव रिजल्ट

असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए हुए मतदान की गिनती सोमवार, 4 मई को होगी। 9 अप्रैल को राज्य में इस बार 85.38% का ऐतिहासिक मतदान हुआ था।

Where to watch Assam election 2026 result Live

हिमंत बिस्व सरमा, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। सोमवार, 4 मई को साफ हो जाएगा कि राज्य की सत्ता पर किसका कब्जा होगा। 35 जिलों में बनाए गए 40 मतगणना केंद्रों पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। इस बार असम में रिकॉर्ड 85.38 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो 1951 के बाद सबसे ज्यादा है। भारी मतदान ने राजनीतिक हलकों में उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।

 

चुनाव आयोग के मुताबिक, मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और शांतिपूर्ण रहे। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि जनता ने किसे अपना जनादेश दिया है। असम में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी।

 

यह भी पढ़ें: अगर बंगाल जीती BJP तो सुवेंदु अधिकारी CM, क्यों लगाई जा रही हैं ऐसी अटकलें?

दिग्गजों की साख दांव पर

इस चुनाव में कई बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई, विपक्ष के नेता देवव्रत सैकिया और विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी जैसे प्रमुख चेहरे मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है लेकिन असम गण परिषद (AGP) और AIUDF जैसे क्षेत्रीय दल भी अहम भूमिका निभा सकते हैं। नतीजों में ये पार्टियां किंगमेकर बन सकती हैं।

कैसे होगी मतगणना?

मतगणना की प्रक्रिया चुनाव आयोग के तय नियमों के अनुसार होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट यानी डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी। इसमें चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों और दिव्यांग मतदाताओं के वोट शामिल होते हैं। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के वोटों की गिनती शुरू होगी। सुबह 10 से 11 बजे के बीच शुरुआती रुझान आने लगेंगे, जबकि अंतिम नतीजे शाम तक स्पष्ट होने की संभावना है।

 

यह भी पढ़ें: '200 से ज्यादा सीटें जीतेगी TMC', ममता बनर्जी के 'Exit Poll' में दम कितना?

कहां और कैसे देखें रिजल्ट?

असम चुनाव के नतीजे देखने के लिए, लाइव अपडेट के लिए इलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। इसके अलावा, मोबाइल यूजर नतीजे देखने के लिए ECINET ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। लगातार अपडेट के लिए, आप खबरगांव की वेबसाइट भी देख सकते हैं, जो अप-टू-मिनट जानकारी देगी।


और पढ़ें