logo

मूड

कौन हैं टीना? धर्मपुरी से कोयंबटूर तक तमिलनाडु चुनाव में खींचा सबका ध्यान

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 23 अप्रैल को वोटिंग हुई। इस दौरान कई मतदान केंद्रों पर 'टीना' नाम की एक खास मौजूदगी ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

robot Tina at Coimbatore and Dharmapuri polling booth

ह्यूमनॉइड रोबोट टीना, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान इस बार एक अनोखा और आकर्षक नजारा देखने को मिला, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। 234 सीटों पर हुई वोटिंग में जहां एक तरफ भारी संख्या में मतदाताओं ने हिस्सा लिया, वहीं दूसरी तरफ 'टीना' नाम की एक खास मौजूदगी चर्चा का विषय बन गई। धर्मपुरी से लेकर कोयंबटूर तक हर कोई यही जानना चाहता था कि आखिर टीना है कौन।

 

धर्मपुरी जिले के एरापट्टी पोलिंग बूथ पर टीना ने वोटर्स का स्वागत किया। उसने मतदाताओं को गुलाब के फूल और प्रशंसा पत्र देकर उनका उत्साह बढ़ाया। पहली बार वोट डालने आए लोगों को जरूरी दस्तावेजों और नियमों की जानकारी भी दी। वहीं दूसरी तरफ कोयंबटूर के गवर्नमेंट आर्ट्स कॉलेज पोलिंग बूथ पर भी टीना की मौजूदगी ने लोगों को आकर्षित किया। पारंपरिक कपड़ों में सजी यह टीना हाथ में फूलों की थाली लेकर मतदाताओं का स्वागत करती नजर आई। इससे मतदान का माहौल और भी रोचक और यादगार बन गया।

 

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु के कई गांवों ने क्यों किया मतदान का बायकॉट? जानें वजह

कौन हैं टीना?

दरअसल, टीना कोई इंसान नहीं बल्कि एक ह्यूमनॉइड रोबोट है। यह रोबोट इंसानों की तरह बातचीत करता है और स्वागत करता है। मतदान केंद्र पर पहुंचे लोग इसे देखकर हैरान रह गए और कई लोगों ने इसके साथ फोटो और वीडियो भी बनाए। यह प्रयोग चुनावी माहौल में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल को दर्शाता है। टीना को 'रोबो मिरर' कंपनी ने तैयार किया है। यह रोबोट अलग-अलग इवेंट्स जैसे शादी, कॉर्पोरेट कार्यक्रम और सार्वजनिक आयोजनों में इस्तेमाल किया जाता है। इससे पहले पुडुचेरी में 'नीला' नाम का एक रोबोट भी वोटिंग के दौरान लगाया गया था, जो इसी तरह मतदाताओं का स्वागत करता था।

 

यह भी पढ़ें: कहीं दौड़ाए गए BJP प्रत्याशी, कहीं CAPF पर हमला, बंगाल चुनाव में क्या-क्या हुआ?

तमिलनाडु में टूटा वोटिंग का रिकॉर्ड

तकनीक के इस तड़के और चुनावी उत्साह का असर मतदान के आंकड़ों में भी साफ नजर आया। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में कुल 84.80% ऐतिहासिक मतदान दर्ज किया गया। यह 2021 के मतदान (76.6%) के मुकाबले काफी अधिक है। जिलों की बात करें तो करूर 92.48% वोटिंग के साथ शीर्ष पर रहा। इसके अलावा सेलम, धर्मपुरी और इरोड जैसे जिलों में भी 90 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।


और पढ़ें