logo

मूड

AIADMK की वजह से अन्नामलाई बाहर या BJP कुछ और सोच रही है? इनसाइड स्टोरी

अन्नामलाई, AIADMK के धुर आलोचक रहे हैं। तमिलनाडु में यह पार्टी, बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।

K Annamalai

बीजेपी नेता के अन्नामलाई। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 27 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। यह लिस्ट शुक्रवार को जारी हुई। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि राज्य के फायर ब्रांड बीजेपी नेता, अन्नामलाई का नाम तक इस लिस्ट में शामिल नहीं रहा। जिनके सहारे, तमिलनाडु में विस्तार का सपना बीजेपी देख रही थी, उसे ही दरकिनार कर दिया गया है।

के अन्नामलाई राज्य अध्यक्ष रहे हैं। वह न तो रिटायर हो रहे हैं, न ही पार्टी छोड़ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी, आमतौर पर उम्मीदवारों की सूची जल्दी तय कर लेती है। इस बार इसमें 10 दिन की देरी हुई। पार्टी हाईकमान ने उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने में समय लिया क्योंकि सबकी कोशिश थी कि अन्नामलाई को चुनाव लड़ाया जाए।

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में BJP ने उतारे 27 कैंडिडेट, अन्नामलाई को नहीं मिला टिकट

बड़े नेताओं ने मनाया, अन्नामलाई नहीं माने 

अन्नामलाई ने साफ मना कर दिया कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। फिर भी उन्होंने वादा किया कि वह एनडीए के सभी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। दिल्ली के वरिष्ठ नेताओं की कोशिश के बाद भी वह चुनाव में उतरने के लिए राजी नहीं हुए। 

करिश्माई चेहरे लेकिन AIADMK से है पंगा 

अन्नामलाई तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी के सबसे लोकप्रिय और करिश्माई चेहरे माने जाते हैं। उन्होंने राज्य अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर ऑल इंडिया द्रविड़ मुनेत्र कझगम (AIADMK) के साथ गठबंधन बनाने का रास्ता साफ किया था। AIADMK नेता एडप्पादी के पलानीस्वामी से उनका रिश्ता अच्छा नहीं है।

क्यों चुनाव नहीं लड़ रहे हैं अन्नामलाई?

अन्नामलाई बीजेपी और AIADMK के बीच हुए सीट बंटवारे से खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा था कि बीजेपी को पुदुकोट्टई जिले में तीन सीटें मिलीं जहां उसकी मजबूत पकड़ नहीं है। जबकि पश्चिमी तमिलनाडु में जहां बीजेपी का मजबूत आधार है, वहां बेहतर सीटें नहीं मिलीं। 

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में कैसी है अल्पसंख्यक राजनीति, वहां का 'ओवैसी' कौन है?

क्या तर्क दे रहे थे अन्नामलाई?

कोयंबटूर जिले में भी सिंगनल्लूर जैसी अच्छी सीट AIADMK ने नहीं दी। बीजेपी ने AIADMK से कुछ सीटें बदलने की कोशिश की, लेकिन उसे मना कर दिया गया। अन्नामलाई ने सीटों के बंटवारे के तरीके पर भी सवाल उठाए थे। 

टिकट बंटवारे से खुश नहीं थे?

अन्नामलाई का कहना है कि सब कुछ बहुत जल्दबाजी में तय किया गया। सूची में कई युवा नेताओं जैसे एस जी सूर्या, विनोज पी सेल्वम और अश्वथमान के नाम भी नहीं हैं। पुराने नेताओं को ज्यादा तरजीह दी गई है। 

यह भी पढ़ें: असम, बंगाल, केरल और तमिलनाडु: 2021-26 के बीच किसकी विधानसभा सबसे लंबी चली?

अब क्या करेंगे अन्नामलाई?

तीन मौजूदा विधायकों को फिर टिकट दिया गया है। अन्नामलाई ने कहा है कि वे पार्टी कार्यकर्ता की तरह सभी एनडीए उम्मीदवारों के लिए काम करेंगे। तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल 2026 को होने हैं। अन्नामलाई के इस फैसले ने सबको चौंका दिया है। 


और पढ़ें