logo

ट्रेंडिंग:

27 फरवरी को नहीं रिलीज हुई कोई हिंदी फिल्म, इन फिल्मों को मिला फायदा

इस फ्राइडे सिनेमाघरों में कोई हिंदी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। 'द केरल स्टोरी 2' रिलीज से एक दिन पहले पोस्टपोन हो गई।

o Romeo and Do Deewane Seher Mein
poster

ओ रोमियो और दो दीवाने शहर में पोस्टर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

हर फ्राइडे थिएटर में रिलीज होती है। इस हफ्ते हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में अलग-अलग फिल्में रिलीज होने वाली थी। इस लिस्ट में 'द केरल स्टोरी 2', Masthishka Maranam, Aazhi and Thaai Kizhavi का नाम शामिल है। इन सभी में से हिंदी फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' को लेकर बज बना हुआ था। दर्शक इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे लेकिन कानूनी पछड़े में फंसने के कारण फिल्म रिलीज नहीं हो पाई।

 

'द केरल स्टोरी 2' को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। हिंदी भाषा में इस हफ्ते सिर्फ यह फिल्म रिलीज होने वाली थी। 'द केरल स्टोरी 2' नहीं रिलीज होने की वजह से बॉक्स ऑफिस पर बाकी फिल्मों को फायदा मिलेगा।

 

यह भी पढ़ें: 'मैं उठाकर फेंक देती', अक्षरा ने किया पवन सिंह का बचाव, अंजलि राघव को ठहराया गलत

इन फिल्मों को मिलेगा फायदा

ओ रोमियो

 

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 47.1 करोड़ का बिजनेस किया था। 2 हफ्तों में फिल्म ने कुल मिलाकर 66. 55 करोड़ का बिजनेस किया है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म जल्द वर्ल्डवाइड 100 करोडड रुपये का बिजनेस करेगी।

 

अस्सी

 

तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। यह एक कोर्ट रूम ड्रामा मूवी है। फिल्म ने हफ्ते भर में वर्ल्डवाइडड 7.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। निर्माताओं को उम्मीद है कि फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का आने वाले दिनों में भी फायदा मिलेगा।

 

दो दीवाने शहर में

 

मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'दो दीवाने शहर में' ने 7 दिनों में 6.85 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

 

यह भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना से 16 साल छोटी है बहन, पिता करते हैं बिजनेस, क्या करती हैं मां?

क्यों नहीं रिलीज हुई द केरल स्टोरी 2?

केरल हाई कोर्ट ने फिल्म के रिलीज पर रोक लगा दी है। फिल्म के नाम और खासतौर से बीफ खाने वाले सीन को लेकर काफी विवाद हुआ था। कोर्ट में इस फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ याचिका दायर की गई है जिसमें कहा गया कि इस फिल्म के जरिए केरल राज्य की छवि को खराब किया जा रहा है। फिल्म की स्क्रीनिंग पहले कोर्ट में होनी चाहिए। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि जब तक फिल्म को लेकर कानूनी कार्रवाई नहीं हो जाती है तब तक फिल्म के राइट्स को को नहीं बेचा जाएगा। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap