logo

ट्रेंडिंग:

खुद से 9 साल छोटी मृणाल ठाकुर से शादी करने वाले हैं धनुष?

2022 में ऐश्वर्या रजनीकांत से तलाक ले चुके धनुष के बारे में कहा जा रहा है कि वह मृणाल ठाकुर से जल्द ही शादी कर सकते हैं।

dhanush and mrunal thakur

मृणाल ठाकुर , धनुष Photo Credit - Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

साउथ फिल्मों के मशहूर ऐक्टर धनुष और ऐक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों चर्चा के केंद्र में हैं। सूत्रों के हवाले से खबरें सामने आ रही हैं कि धनुष 14 फरवरी 2026, वैलेंटाइन डे के खास मौके पर दूसरी शादी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि वह खुद से 9 साल छोटी मृणाल ठाकुर के साथ 7 फेरे लेने वाले हैं। फिलहाल, इन दोनों ने इस खबर के बार में चुप्पी साध रखी है।

 

फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, धनुष काफी समय से मृणाल ठाकुर को डेट कर रहे हैं और अब दोनों ने अपने रिश्ते को शादी में बदलने का फैसला कर लिया है। हालांकि, अभी तक धनुष या मृणाल की ओर से इस रिश्ते या शादी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वर्तमान में धनुष 42 साल के हैं जबकि मृणाल ठाकुर 33 साल की हैं। दोनों की उम्र के बीच 9 साल का अंतर है।

 

यह भी पढ़ें - 'जेन जी को STD से बचाने के लिए ऐसा कहा,' ट्रोलिंग के बाद हनी सिंह की सफाई

 

इसी मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि शादी का समारोह बेहद निजी होगा, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।

 

कब से चल रहा है धनुष और मृणाल का रिश्ता?

धनुष और मृणाल के रिश्ते की चर्चा अगस्त 2025 से शुरू हुई थी। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया। उदाहरण के तौर पर, मृणाल की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ के प्रीमियर में धनुष की मौजूदगी ने अफवाहों को और हवा दे दी थी।

 

हालांकि, उस समय मृणाल ने इन खबरों को केवल दोस्ती बताते हुए रिलेशनशिप की अफवाहों को खारिज कर दिया था। इसके बाद दोनों को कई इवेंट्स में एक साथ देखा गया, चाहे वह धनुष की फिल्म की रैप-अप पार्टी हो या मृणाल की फिल्मों के प्रीमियर। सोशल मीडिया पर भी मृणाल ने न केवल धनुष को फॉलो किया, बल्कि उनकी दोनों बहनों को भी फॉलो किया है, जिससे यह साफ होता है कि दोनों के बीच रिश्ता काफी आगे बढ़ चुका है और पारिवारिक जुड़ाव भी बन गया है।

 

यह भी पढ़ें - Ek Din में आमिर के बेटे जुनैद करेंगे साई पल्लवी संग रोमांस, कब रिलीज होगी फिल्म?

कौन थीं धनुष की पहली पत्नी और कब हुआ तलाक?

धनुष की पहली पत्नी सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत थीं। दोनों ने वर्ष 2004 में लव मैरिज की थी। इस शादी से उनके दो बेटे हैं। बड़े बेटे यात्रा, जिनका जन्म 2006 में हुआ और छोटे बेटे लिंगा, जिनका जन्म 2010 में हुआ। करीब 20 साल की शादी के बाद साल 2022 में धनुष और ऐश्वर्या का तलाक हो गया।

 

हालांकि, दोनों मिलकर अपने बच्चों की परवरिश कर रहे हैं। हाल ही में दोनों को अपने बड़े बेटे यात्रा के ग्रेजुएशन समारोह में भी साथ देखा गया था। जानकारी के अनुसार, तलाक के बाद ऐश्वर्या रजनीकांत ने अब तक किसी नए रिश्ते में नहीं आई हैं।

Related Topic:#धनुष

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap