बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान एक बार फिर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'एक दिन' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में उनके बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के पोस्टर की तुलना रणवीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'अनजाना-अनजानी' से होने लगी। फिल्म का फर्स्ट लुक दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
फर्स्ट पोस्टर में जुनैद और साई साथ में बर्फीली वादियों में आईस्क्रीम खाते हुए दिख रहे हैं। जुनैद और साई पहली बार साथ में काम कर रहे हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें- 'इतनी ठंडी में तो...', वायरल हो गई रैपर हनी सिंह की 'गंदी बात'
सामने आया 'एक दिन' का पोस्टर
फिल्म निर्माताओं ने पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि कल यानी 16 जनवरी को फिल्म का टीजर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को लेकर पिछले कुछ समय से काफी चर्चा है। यह साउथ अभिनेत्री साई पल्लवी की पहली हिंदी फिल्म है। फैंस उनके हिंदी डेब्यू का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
साई हिंदी में 'एक दिन' से करेंगी डेब्यू
साई पल्लवी साउथ की पॉपुलर ऐक्ट्रेस हैं। उनकी साउथ ही नहीं हिंदी बेल्ट में भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। 'एक दिन' के अलावा वह नितेश तिवारी की 'रामायण' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में वह माता सीता के किरदार में हैं। फिल्म में साई पल्लवी के साथ रणवीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं। रणवीर भगवान राम का रोल निभाएंगे। इस फिल्म को दो भांगों में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें- कोई 10 साल का, कोई पैदा भी नही हुआ था, बॉर्डर के समय कहां थे BORDER 2 के कलाकार?
जुनैद की 'लवयापा' हुई थी फ्लॉप
वहीं, जुनैद की आखिरी फिल्म 'लवयापा' थी जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। जुनैद के साथ इस फिल्म में खुशी कपूर मुख्य भूमिका में थी। दोनों कलाकारों को उनकी खराब ऐक्टिंग के लिए जमकर ट्रोल किया गया था। अब जुनैद एक दिन से दर्शकों का दिल जीत पाते हैं या नहीं। इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।