logo

ट्रेंडिंग:

कोई 10 साल का, कोई पैदा भी नही हुआ था, बॉर्डर के समय कहां थे BORDER 2 के कलाकार?

सनी देओल की 'बॉर्डर 2' के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में सनी के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं।

Border 2

बॉर्डर 2 पोस्टर, Photo Credit: Sunny Deol Instagram Handle

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। यह एक ऐक्शन वॉर फिल्म है। 28 साल बाद इस फिल्म का सीक्वल आ रहा है। यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सनी के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। फिल्म के कई गाने रिलीज हो चुके हैं। क्या आप जानते हैं जब 'बॉर्डर' रिलीज हुई थी उस समय 'बॉर्डर 2' के कलाकार कहां थे

 

'बॉर्डर' सिनेमाघरों में 1997 में रिलीज हुई थीइस फिल्म के गाने से लेकर कहानी तक ने हर भारतीय के दिल को छुआ थाफिल्म के पहले भाग में सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, जैकी श्रॉफ, पुनीत इस्सर, कुलभूषण खरबंदा, सुदेश बेरी समेत तमाम कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 

 

यह भी पढ़ें- 'बॉर्डर 2' से टकराएंगी 5 फिल्में, क्या सनी देओल फिर बन पाएंगे बॉक्स ऑफिस किंग?

'बॉर्डर' के रिलीज के समय कहां थे सीक्वल के कलाकार

28 साल बाद फिल्म के दूसरे भाग में सिर्फ सनी देओल मुख्य भूमिका में हैंजब 'बॉर्डर' रिलीज हुई थी उस समय सनी 40 साल के थेवह उस समय अपने करियर के पीक पर थे

 

वरुण धवन- वरुण धवन का जन्म 1987 में हुआ थाउस समय उनकी उम्र 10 साल थीवरुण उस समय स्कूल में पढ़ाई करते थे

 

दिलजीत दोसांझ- पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ की उम्र 42 साल हैंजब 'बॉर्डर' रिलीज हुई थी तब वह 13 साल के थेदिलजीत तब 8वीं कक्षा में पढ़ाई करते थे

 

अहान शेट्टी- अहान शेट्टी फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैंजब 'बॉर्डर' रिलीज हुई थी तब वह 2 साल के थे

 

यह भी पढ़ें- 'धुरंधर 2' में रहमान डकैत बनकर फिर वापसी करेंगे अक्षय खन्ना, सामने आया स्पॉइल

फिल्म की लीड अभिनेत्रियां

मोना सिंह- 'बॉर्डर 2' में सनी देओल की पत्नी का किरदार मोना सिंह ने निभाया है जब इस फिल्म का पहला भाग आया था तब वह 16 साल की थींमोना को अपने करियर का पहला ब्रेक टीवी सीरियल 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से मिला था

 

सोनम बाजवा- जब 'बॉर्डर' रिलीज हुई तब सोनम की उम्र 8 साल थींवह उस समय तीसरी या चौथी कक्षा में थीं

 

अन्या सिंह- 'बॉर्डर' के समय में अन्या सिंह की उम्र 5 साल थीं

 

मेधा राणा- मेधा राणा 'बॉर्डर 2' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैंजब 'बॉर्डर' रिलीज हुई थी तब उनका जन्म भी नहीं हुआ थामेधा का जन्म 1999 में हुआ है

 

 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap