72वें राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन गुजरात के एकता नगर में हुआ। हर बार यह अवॉर्ड सेरेमनी देश की राजधानी दिल्ली में होती थी। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने सभी विजेताओं को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया।
अनंत नाग को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड मिला। यामी गौतम को 'आर्टिकल 370' के लिए बेस्ट ऐक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया। कार्तिक आर्यन को फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए बेस्ट ऐक्टर का अवॉर्ड मिला। इसी कैटेगरी में साउथ सुपरस्टार ममूटी को मलयालम फिल्म 'ब्रह्मयुगम' के लिए अवॉर्ड दिया गया। ममूटी को चौथी बार बेस्ट ऐक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया।
यह भी पढ़ें: वीर पहाड़िया की 'प्रेम कीटाणु' का ट्रेलर रिलीज, 'दृश्यम 3' से होगा क्लैश
आदित्य धर को 'आर्टिकल 370' के लिए अवॉर्ड मिला
निर्देशक आदित्य धर की फिल्म 'आर्टिकल 370' को बेस्ट फीचर फिल्म चुना गया। रणदीप हुड्डा को फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला। इस खास पल को रणदीप की पत्नी लिन लैशराम अपने कैमरे में कैद करते हुए नजर आईं।
अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के अवॉर्ड
अनंत नाग को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवॉर्ड को जीतने के बाद आनंद नाग ने कहा, 'यह अवॉर्ड सिर्फ मुझे नहीं बल्कि मेरे साथ काम करने वाले हर प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, सॉन्ग राइटर, प्रोडक्शन मैनेजर और असिस्टेंट डायरेक्टर को मिला है।'
'स्त्री 2' ने बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड जीता। वहीं 'महाराजा' को बेस्ट ऐक्शन डायरेक्शन के लिए सम्मानित किया गया। 'पुष्पा: द रूल' को बेस्ट कास्ट्यूम डिजाइनर और बेस्ट स्क्रीनप्ले के लिए अवॉर्ड मिले हैं। बेस्ट हिंदी फिल्म के लिए श्रीकांत को चुना गया जबकि Feminichi Fathima ने बेस्ट मलयालम फिल्म का अवॉर्ड जीता है।
यह भी पढ़ें: भोजपुरी में लीड स्टार रहे निरहुआ, हिंदी में साइड कैरेक्टर बनकर रह गए
धनुष को मिला 'रायन' के लिए अवॉर्ड
धनुष को फिल्म 'रायन' के लिए दूसरा नेशनल अवॉर्ड मिला। यह बतौर निर्देशक उनकी दूसरी फिल्म थी और ऐक्टर के तौर पर उनकी 50वीं फिल्म थी। धनुष ने कहा, 'पहली बार मिली कोई भी चीज हमेशा यादगार होती है। बतौर निर्देशक पहला नेशनल अवॉर्ड जीतना एक ऐसा आशीर्वाद है जिसे वह जिंदगीभर संजोकर रखेंगे।'