दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भोजपुरी के सुपरस्टार हैं। उन्होंने सिर्फ भोजपुरी ही नहीं हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम किया है। उनके काम को पहचान भोजपुरी फिल्मों से ही मिली। साल 2006 में उनके करियर की शुरुआत फिल्म 'चलत मुसाफिर मोह लियो रे' से की थी। उन्हें साल 2008 में फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' से पहचान मिली थी। इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया।
लंबे समय तक भोजपुरी इंडस्ट्री में काम करने के बाद अब निरहुआ ने हिंदी सिनेमा और वेब सीरीज की तरफ रुख किया है। वह भोजपुरी कलाकार
रवि किशन
की राह पर चलते नजर आ रहे हैं। निरहुआ इन दिनों रियलिटी टीवी शो और वेब सीरीज में नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: '25 हजार थी पॉकेट मनी', मनोज तिवारी की बेटी का स्ट्रगल सुन लोगों ने उड़ाया मजाक
हिंदी फिल्मों में साइड कैरेक्टर बनकर रह गए निरहुआ
निरहुआ हाल ही में जियो हॉटस्टार के रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में नजर आए थे। इसके बाद वह कुणाल खेमू की फिल्म 'वाइब' में नजर आए थे। 'वाइब' में उनका साइड कैरेक्टर है। उन्होंने इस फिल्म में प्रीति जिंटा के साथ सुरक्षा एजेंसी के एजेंट बंसी का रोल प्ले किया था।
निरहुआ अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'ग्राम चिकित्सालय' में भी नजर आए थे। इस सीरीज में उनका किरदार दर्शकों के दिलों पर कुछ खास प्रभाव नहीं डाल पाया था। अब वह इस सीरीज के दूसरे सीजन में भी नजर आएंगे। इस सीरीज का निर्माण टीवीएफ ने किया है। इसके अलावा वह 'स्कैम 2003', 'मामला लीगल है', 'भाभी जी घर पर हैं' जैसे कई प्रोजेक्ट में नजर आ चुके हैं। इन सभी प्रोजेक्ट्स में उनका कोई भी कैरेक्टर प्रभावी नहीं लगा। सभी साइड कैरेक्टर रोल्स थे। इसके अलावा वह वेब सीरीज 'दुपहिया 2' में नजर आने वाला है। अभी उनके किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें: कौन हैं सना थंपी जिन्होंने Lust Stories 3 से किया ऐक्टिंग डेब्यू?
निरहुआ ने साल 2006 में अपने करियर की शुरुआत की। वह लगातार भोजपुरी फिल्मों में ही काम कर रहे हैं। 2023 में उन्होंने ओटीटी पर काम करना शुरू किया। उनकी पहली हिंदी सीरीज स्कैम 2003 थी। इसके बाद वह 'ग्राम चिकित्सालय' और 'मामला लीगल है' में नजर आए।