बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान तीसरी बार शादी करने वाले हैं। वह अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी करने वाले हैं। आमिर ने अपनी शादी की खबर को खुद कंफर्म किया है। उन्होंने Variety India को दिए इंटरव्यू में कहा कि शादी की खबरें सच है। यह 5 जुलाई को है। फिलहाल मैं अमेरिका में हूं। अब हम दोनों अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने के लिए तैयार हैं।
आमिर ने आगे कहा, 'मैं बहुत सुकून में हैं। वह और गौरी एक-दूसरे को लेकर सीरियस हैं। हमारा रिश्ता बेहद मजबूत है। हम पार्टनर हैं। हम साथ हैं। मैं दिल से तो पहले ही शादी कर चुका हूं इसलिए अपने रिश्ते को ऑफिशियल रूप देना हमारी पार्टनरशिप का एक नेचुरल प्रोग्रेशन लगता है।'
यह भी पढ़ें: साउथ में जोरशोर से हुई इन हिरोइनों की एंट्री, फिर लगा फ्लॉप का ठप्पा
कौन हैं गौरी स्प्रैट?
गौरव स्प्रैट बेंगलुरु की रहने वाली हैं। वह आमिर के ही प्रोडक्शन हाउस में काम करती थीं। आमिर ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी से मीडिया को अपने 60वें जन्मदिन पर मिलाया था। उन्होंने बताया कि वह दोनों डेढ़ साल पहले दोबारा मिले थे लेकिन एक-दूसरे को 25 साल से जानते थे। हमारी मुलाकात अचानक से हुई। हम कनेक्ट में रहे और सब कुछ नेचुरली ही हुआ। गौरी को आमिर संग सितारे जमीन पर के प्रीमियर पर भी देखा गया था। वह अक्सर आमिर के परिवार के साथ स्पॉट होती रहती हैं।
गौरी से तीसरी शादी करेंगे आमिर
आमिर की पहली शादी रीना दत्ता से 1986 में हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। आयरा खान और जुनैद खान है। 2002 में दोनों का तलाक हो गया। आमिर ने 2005 में किरण राव से शादी की थी। 2021 में उनका तलाक हो गया। दूसरी शादी से उनका एक बेटा है। अब वह गौरी से तीसरी शादी करने वाले हैं।