साउथ सुपरस्टार राम चरण की हाल ही में फिल्म 'पेड्डी' रिलीज हुई है। इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। इस फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। जाह्नवी की यह दूसरी साउथ मूवी है। उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में फिल्म 'देवरा' से डेब्यू किया था। 'देवरा' में जाह्नवी के साथ जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में थे। यह एक बिग बजट मूवी थी। इस फिल्म में जाह्नवी का रोल बहुत ही छोटा था।
जाह्नवी से पहले भी कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने साउथ इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाईं हैं। हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे हैं जिनका साउथ सिनेमा में करियर फ्लॉप रहा। इस लिस्ट में कैटरीना से लेकर बिपाशा बसु तक का नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें: राम चरण की 'पेड्डी' को दर्शकों ने बताया पैसा वसूल, दमदार ऐक्टिंग से जीता दिल
साउथ में फ्लॉप रहा इन अभिनेत्रियों का करियर
कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ ने अपनी करियर की शुरुआत साल 2003 में मलयालम फिल्म Malliswari से की थी। इस फिल्म को ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिला था लेकिन इससे उनके करियर को कुछ खास पहचान नहीं मिली। उन्होंने साउथ के बाद बॉलीवुड की तरफ रूख कर लिया था। आज उनकी गिनती बॉलीवुड के टॉप ऐक्ट्रेसेस में होती हैं।
बिपाशा बसु
बिपाशा बसु ने अपने करियर की शुरुआत साल 2001 में फिल्म 'अजनबी' से की थी। इस फिल्म में उनके काम की खूब तारीफ हुई थी। 2002 में वह हॉरर मूवी 'राज' में नजर आई थीं। बॉलीवुड के बाद वह साउथ की फिल्म Takkari Donga में महेश बाबू के साथ नजर आई थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी। इसके बाद बिपाशा साउथ की फिल्मों में नजर नहीं आईं
अमृता राव
अमृता ने 2002 में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'अब के बरस' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'इश्क विश्क', 'मैं हूं ना' जैसी फिल्मों में काम किया था। 2007 में उन्होंने तेलुगू इंडस्ट्री में फिल्म 'अथिदी' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में महेश बाबू मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई और फिर अमृता ने साउथ इंडस्ट्री से किनारा कर लिया।
यह भी पढ़ें: CBFC के पूर्व चेयरमैन और प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी का निधन, लंबे समय से थे बीमार
मनीषा कोइराला
मनीषा ने बॉलीवुड में 'सौदागर', '1942: ए लव स्टोरी' समेत कई फिल्मों में काम किया था। वह 1995 में नागार्जुन और राम्या कृष्णा के साथ फिल्म 'क्रिमिनल' में नजर आई थी । इसके बाद भी साउथ की कुछ फिल्मों में काम किया लेकिन अपना नाम नहीं बना पाईं।
ट्विंकल खन्ना
ट्विंकल खन्ना ने 1996 में तेलुगू मूवी Itlu Sravani Subramanyam से डेब्यू किया था। यह फिल्म डिजास्टर साबित हुई थी। इसके बाद वह किसी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आईं।
आयशा टाकिया
आयशा टाकिया ने साउथ सिनेमा में साल 2004 में फिल्म Snekiyane से डेब्यू किया था जो बुरी तरह से पिट गई थी।