साउथ सुपरस्टार राम चरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पेड्डी' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का निर्देशन बुच्ची बाबू सना ने किया है। फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर मु्ख्य भूमिका में हैं। पहली बार दोनों साथ में किसी प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आई है। राम चरण की पिछली फिल्म गेम चेंजर बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। दर्शकों को पेड्डी से काफी उम्मीदें हैं। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ था।
'पेड्डी' एक सपोर्ट्स ड्रामा मूवी है जिसमें वह एक नहीं बल्कि 3 खेल खेलते नजर आ रहे हैं। अगर आप इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले दर्शकों का रिव्यू पढ़ लें। दर्शक ट्विटर पर लगातार अपना एक्सपीरियंस शेयर कर रहे हैं। फिल्म में राम चरण की दमदार ऐक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
यह भी पढ़ें: 2 हिट फिल्में, फिर 3 साल तक नहीं मिला काम, अरुणा ने संघर्ष के दिनों को किया याद
'पेड्डी' में राम चरण की दमदार ऐक्टिंग की तारीफ
फिल्म में राम चरण के काम की तारीफ हो रही है। उनके अलावा जगपति बाबू ने अपने किरदार में कमाल के लगे हैं। फिल्म का इमोशनल एंगल लोगों को पसंद आया है लेकिन पटकथा थोड़ी कमजोर है। कहानी को पर्दे पर ज्यादा प्रभावी तरीके से दिखाया जा सकता है। हालांकि फिल्म में जाह्नवी के कैरेक्टर की कुछ खास तारीफ नहीं हुई है। उन्हें सिर्फ ग्लैमर के लिए फिल्म में रखा गया है। इंटरवल तक फिल्म आपको बोर नहीं करती है। बीच में कहानी को थोड़ा खींचा गया है लेकिन क्लाइमेक्स अच्छा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार रिव्यू दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: CBFC के पूर्व चेयरमैन और प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी का निधन, लंबे समय से थे बीमार
'पेड्डी' बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन
भारत में 'पेड्डी' की रिलीज से पहले ही 82 लाख टिकट बिक चुकी थी। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज से एक दिन पहले 20 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। फिल्म पहले दिन 33 करोड़ रुपये की ओपनिंग कर सकती है। राम चरण की फिल्म आने वाले दिनों में बड़े फिल्मों के रिकॉर्ड को ब्रेक कर सकती हैं।