logo

मूड

ट्रेंडिंग:

2 हिट फिल्में, फिर 3 साल तक नहीं मिला काम, अरुणा ने संघर्ष के दिनों को किया याद

वेटरन अभिनेत्री अरुणा ईरानी हाल ही में रियलिटी शो 'तुम हो ना घर के सुपरस्टार' में शामिल हुई। इस शो पर उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया।

Aruna  Irani

अरुणा ईरानी, Photo Credit: Social media

दिग्गज अभिनेत्री अरुणा ईरानी हाल ही में राजीव खंडेलवाल के रियलिटी शो 'तुम हो ना घर के सुपरस्टार' में शामिल हुई थी। इस शो पर उन्होंने अपने करियर में आए उतार-चढ़ाव पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि मैंने अपने करियर में लगातार 2 हिट फिल्में दी थी और अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार के साथ काम किया था। इसके बावजूद मेरे पास 3 साल तक काम नहीं था।

 

उन्होंने आगे कहा, 'उस दौरान मैंने मराठी इंडस्ट्री में डांस करके अपने गुजारा किया।' अपने संघर्ष के बारे में बात करते हुए वह इमोशनल हो गईं। उन्होंने शो में एक कंटेस्टेंट से कहा कि कोई भी काम छोटा- बड़ा नहीं होता है। इसके बाद उन्होंने अपने करियर के मुश्किल दिनों को याद किया।

 

यह भी पढ़ें: लेस्बियन लवर्स पर बनी है रश्मिका, कृति की Cocktail 2! प्रोड्यूसर ने दिया जवाब

अरुणा के पास नहीं था काम

अरुणा ने कहा, 'जब मैंने एक बॉम्बे टू गोवा फिल्म की, कारवां फिल्म की। दोनों फिल्में सुपरहिटी थी। सुपर सिनेमा में जुबली और ड्रीमलैंड में जुबली। फिर अचानक से 3 साल तक मेरे पास कोई काम नहीं था। और जब मैंने काम शुरू कियतो क्या शुरू किया एक पिक्चर में लावानी डांस किया और मैंने ये हिम्मत से किया, नहीं , मुझे जाना है, मुझे देखना है कि मैं जिंदा हूं।'

 

उन्होंने आगे कहा, 'बस स्टूडियो ऐसे तो जा के बैठ नहीं सकते कि भाई, मैं हूं, आप मुझे ले लो। तो एक बहाना मिल गया, भगवान ने मुझे दे दिया वह मराठी पिक्चर Aandhla Marto Dola मिल गई। तो मुझे अपने दिन याद आ गए कि मैंने भी उस वक्त सोचा होता कि यह काम तो पता नहीं कैसे करूंगी। मैं कहां हिरोइन आई अमिताभ जी के साथ और आज लावानी कर रही हूं 2500 रुपये में। पर मैंने अपने आप से कहा, नहीं  जाना है। यह मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला था। इस दौरान मैं राज कोहली से मिली और फिर मुझे दोबारा फिल्मों में काम मिला।'

 

यह भी पढ़ें: 'हमारे पास बैन करने का अधिकार नहीं', FWICE ने बदला फैसला, रणवीर ने भेजा था नोटिस

अरुणा ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट शुरू किया था काम

अरुणा ने अपने करियर की शुरुआत 1960 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। उन्होंने हिंदी, मराठी, गुजराती समेत कई भाषाओं में काम किया है। उन्होंने 500 फिल्मों में लीड और सपोर्टिंग किरदार निभाए हैं। फिल्मों के बाद उन्होंने टीवी सीरियल्स में भी काम किया जिसमें 'देश में निकला होगा चांद', 'मेहंदी तेरे नाम की' और 'झांसी की रानी' का नाम शामिल है।

 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें