logo

मूड

ट्रेंडिंग:

लेस्बियन लवर्स पर बनी है रश्मिका, कृति की Cocktail 2! प्रोड्यूसर ने दिया जवाब

'कॉकटेल 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में यह चर्चा होने लगी कि फिल्म लेस्बियन रोमांस पर बनी है। मेकर्स ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

rashmika and kriti sanon

रश्मिका और कृति सेनन, Photo Credit: Social media

बॉलीवुड की रोमांटिक ड्रामा मूवी 'कॉकटेल 2' को लेकर काफी बज बना हुआ है। फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं। तीनों कलाकार साथ में पहली बार काम कर रहे हैं। ट्रेलर में तीनों की केमिस्ट्री कमाल की लग रही हैं। फिल्म की लेकर दावा किया जा रहा है कि कहानी लेस्बियन लवर्स की है। अब इस पर फिल्म के मेकर्स ने जवाब दिया है।

 

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर पूरी कास्ट थी। इवेंट में फिल्म के निर्देशक और निर्माता ने इस बात का खंडन किया कि फिल्म में लेस्बियन लवर्स की कहानी को दिखाया गया है। निर्माता दिनेश विजान ने कहा कि कॉकटेल 2 में कोई लेस्बियन रोमांस नहीं है। वहीं निर्देशक होमी अदजानिया ने बताया कि उन्हें पता है कि यह अफवाह कहां से फैल रही है?

 

यह भी पढ़ें: 'हमारे पास बैन करने का अधिकार नहीं', FWICE ने बदला फैसला, रणवीर ने भेजा था नोटिस

क्या 'कॉकटेल 2' में है लेस्बियन रोमांस?

इस पर रश्मिका ने कहा कि क्या मेरे और कृति के रोमांस के बारे में बात हो रही है? इस पर कृति ने कहा कि मैं जानती हूं कि यह बात कहां से आ रही है? रश्मिका ने भी कृति की बातों पर अपनी सहमति दी। इस पर शाहिद ने कहा कि दोस्तों मैंने कुछ नहीं कहा है। मैं क्यों कुछ कहूंगा। कहां से आ रही है यह खबरें।

 

इस पर निर्देशक होमी अदजानिया ने कहा, 'यह रूमर्स तब आई जब हम सब साथ बैठते थे और दोनों एक-दूसरे के गले मिलते हुए नजर आईं क्योंकि ये दोस्त है। लोगों ने मान लिया कि फिल्म की कहानी इन दोनों के बारे में है और शाहिद इमसें थर्ड व्हील है। मैं कहना चाहूंगा कि मुझे इस तरह की फिल्म बनाने में कोई दिक्कत नहीं है।'

 

हालांकि फिल्म के निर्माता दिनेश विजान ने साफ करते हुए कहा, 'मैं आपको बता देना चाहता हूं कि फिल्म में दो लव स्टोरी है। एक नया प्यार है और एक पुराना लव और नया लव है और कुछ नहीं है किसी का लव नहीं है इस पिक्चर में।'

 

यह भी पढ़ें: शिल्पा शिंदे ने प्रोड्यूसर पर यौन उत्पीड़न का झूठा केस किया, खुद बताया सच

कब रिलीज होगी कॉकटेल 2?

'कॉकटेल 2' सिनेमाघरों में 19 जून को रिलीज होगी। यह फिल्म कॉकटेल का सीक्वल है जो साल 2012 में रिलीज हुई थी। कॉकटेल बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। फिल्म में दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी मुख्य भूमिका में थे।

  


और पढ़ें