logo

मूड

ट्रेंडिंग:

CBFC के पूर्व चेयरमैन और प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी का निधन, लंबे समय से थे बीमार

प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी का 76 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

pehlaj nihalani

पेहलाज निहलानी, Photo Credit: Social media

सीबीएफसी (CBFC) के पूर्व चेयरमैन और प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी ने 76 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। पहलाज मुंबई के नानवटी अस्पताल में भर्ती थे। वह लिवर सिरोसिस से जूझ रहे थे। उनका लंबे समय से इलाज चल रहा था। हर कोई उन्हें नम आंखों से विदाई दे रहा है।

 

उनके जाना इंडस्ट्री के लोगों के लिए बड़ी क्षति है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उन्होंने 'रंगीला राजा', 'अंदाज', 'तलाश' समेत अन्य फिल्मों का निर्माण किया था।

 

यह भी पढ़ें: 76 साल की उम्र में प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी का निधन, लंबे समय से थे बीमार

CBFC के पूर्व चेयरमैन थे पहलाज

2015 से 2017 के बीच पहलाज सेंसर बोर्ड के चेयरपर्सन थे। उनके चेयरमैनशिप के दौरान कई फिल्मों के सर्टिफिकेशन को लेकर विवाद हुआ था। फिल्म उड़ता पंजाब के प्रोड्यूसर और पहलाज के बीच में काफी विवाद हुआ था। विवादों में रहने की वजह से उन्हें सेंसर बोर्ड की अध्यक्षता से हटा दिया गया था और प्रसून जोशी ने उन्हें रिप्लेस किया था। सेंसर बोर्ड से हटने के बाद वह 2017 में रिलीज हुई इरोटिक फिल्म 'जूली 2' के प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर थे।

 

1982 में पहलाज ने 'हथकड़ी' से बतौर प्रोड्यूसर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'आंखें', 'शोला', 'शबनम', 'अंदाज', 'पाप की दुनिया' जैसी कई फिल्मों का निर्माण किया था। उन्होंने गोविंदा और चंकी पांडे जैसे कलाकारों को अपनी फिल्म में ब्रेक दिया था।

 

यह भी पढ़ें: 2 हिट फिल्में, फिर 3 साल तक नहीं मिला काम, अरुणा ने संघर्ष के दिनों को किया याद

'रंगीला राजा' थी आखिरी फिल्म 

2008 में फिल्म 'हल्ला बोल' में वह स्पेशल अपीयेरंस में नजर आए थे। उनकी आखिरी फिल्म 'रंगीला राजा' थी जो साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से गोविंदा ने इंडस्ट्री में कमबैक किया था जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी।

 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें