logo

मूड

ट्रेंडिंग:

फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोने लगे आमिर, शर्ट से पोंछे आंसू, बेटे जुनैद ने संभाला

आमिर के बेटे जुनैद की फिल्म 'एक दिन' 1 मई को रिलीज होगी। इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

aamir khan viral video

आमिर खान, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

आमिर खान के बेटे जुनैद और साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। पहली बार दोनों कलाकार साथ में काम कर रहे हैं। साई की गिनती साउथ की टॉप अभिनेत्रियों में होती हैं। यह उनकी पहली हिंदी फिल्म है। वह अपनी डेब्यू फिल्म को लेकर बहुत उत्सुक हैं। हाल ही में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई। इस स्क्रीनिंग में फिल्म के को प्रोड्यूसर आमिर खान भी शामिल हुए। 

 

उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह साई पल्लवी और जुनैद के साथ बैठकर फिल्म देखते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म के किसी सीन को देखकर वह भावुक हो गए। वह रोने लगे और बाद में शर्ट से आंसू पोंछते हुए नजर आ रहे हैं। 

 

यह भी पढ़ें: शाहरुख, सलमान नहीं तो किस अभिनेता की 20 फिल्मों ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा?

फिल्म देखते हुए रोने लगे आमिर खान

पिता को रोते हुए देखकर जुनैद ने उन्हें संभाला। उनके वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, 'आमिर सिर्फ अच्छे अभिनेता ही नहीं कमाल के पिता भी हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'सुपरस्टार आमिर खान रो क्यों रहे हैं?' तीसरे यूजर ने लिखा, 'आमिर रो रहे हैं।'

आमिर ने साई को बताया 'बेस्ट ऐक्ट्रेस'

इवेंट में साई पल्लवी ने कहा कि वह बहुत ज्यादा नर्वस है क्योंकि यह उनकी पहली हिंदी फिल्म है। उन्होंने अपने को स्टार जुनैद और बाकी लोगों का धन्यवाद किया। वहीं, आमिर ने कहा, 'साई पल्लवी इस समय देश की बेस्ट ऐक्ट्रेस हैं। जुनैद भी ठीक-ठाक हैं। वह मेरा बेटा है ज्यादा बोल नहीं सकता।'

 

यह भी पढ़ें: क्या है 'माइकल' में खास? मिला नेगेटिव रिव्यू फिर सेलेब्स क्यों कर रहे हैं तारीफ?

साई की अपकमिंग फिल्में

जुनैद की यह तीसरी फिल्म है। इसस पहले उनकी 2 फिल्में थिएटर में रिलीज हो चुकी हैं और एक ओटीटी पर आई थी। जबकि साई की यह पहली हिंदी फिल्म है। उनकी दूसरी हिंदी फिल्म 'रामायण' है जो सिनेमाघरों में इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। साई ने फिल्म में माता सीता का रोल प्ले किया है। उनके साथ अभिनेता रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं।


और पढ़ें