अभिनेत्री ईवा ग्रोवर ने टीवी सीरियल 'करिश्मा का करिश्मा', 'शरारत' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' जैसे हिट शोज में काम किया है। उन्होंने अपने लेटेस्टेट इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की। ईवा ग्रोवर ने
आमिर खान
के सौतेले भाई हैदर अली खान के साथ शादी की थी। शादी के बाद उनके साथ मारपीट हुई थी।
उन्होंने 5 साल तक शादी को चलाने की कोशिश की थी। बाद में ईवा ने हैदर से तलाक ले लिया था। अब ईवा ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में बताया कि आमिर खान के सौतले भाई की हालत कैसी है?
यह भी पढ़ें: क्या करणवीर बोहरा शादी के 20 साल बाद पत्नी टीजे से लेंगे तलाक? तोड़ी चुप्पी
आमिर ने ईवा को सौतेल भाई से शादी करने से मना किया था
सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में ईवा ने बताया कि वह हैदर से एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिली थी। 18 दिनों तक डेटिंग एक-दूसरे को डेट किया था और 19वें दिन हैदर ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। ईवा ने अपने घर से भागकर साल 2000 में शादी कर ली थी। शादी के बाद ईवा को पता चला कि हैदर को स्किजोफ्रेनिया है। उन्होंने ने बताया कि शादी के तीसरे दिन हमारे इंटीमेट मोमेंट के दौरान हैदर ने मुझे मारा था। शरीर पर निशान पड़ गए थे। बाद में हैदर उन चीजों को सच मानने लग गया था जो सच नहीं होती थी। वह शराब पीते थे जिसकी वजह से उनकी हालत और खराब हो गई।
ईवा ने आगे कहा, 'मैंने अपनी 5 साल की शादी में बहुत कुछ सहा है। मैं अपनी शादी को बचाना चाहती थी और उम्मीद कर रही थी चीजें ठीक हो जाएगी। हालांकि जब तक मेरी पहली बेटी हुई तब तक हमने तालाक की प्रकिया शुरू कर दी थी और मैं अपने मां के घर चली गई थी।' ईवा ने बताया कि आमिर खान को उनके सौतेले भाई का परिवार बिल्कुल पसंद नहीं था लेकिन उन्हें सब पता था कि मेरे साथ क्या हो रहा है। उन्होंने बोला भी था कि वह सही व्यक्ति के साथ शादी नहीं कर रही है।
यह भी पढ़ें: 'चैंपियन कभी हारते नहीं', अस्पताल में भर्ती थे अमिताभ, फैंस को हुई सेहत की चिंता
बदहाली में आमिर के सौतेले भाई
ईवा ने आगे बताया, 'भले ही मेरे साथ इतना कुछ हुआ लेकिन आज भी मुझे हैदर से हमदर्दी है। उसकी स्थिति बहुत खराब है। उसके पास अपना घर नहीं है। खाना भी मांग कर खाना पड़ता है। कभी कोई उसे अपने चॉल में रखता है, कभी कोई दोस्त मदद कर देता है। मुझे दुख होता है। इंसानियत के नाते क्योंकि कभी वह मेरा पति था। हालांकि, वह आज भी उन लोगों के साथ रहता है जो उसे शराब पिलाते हैं। उसकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है। मैं भगवान से दुआ करती हूं कि जब उसका समय आए तो उसे शांति मिले। उसने बहुत भोगा है।'