logo

मूड

ट्रेंडिंग:

क्या करणवीर बोहरा शादी के 20 साल बाद पत्नी टीजे से लेंगे तलाक? तोड़ी चुप्पी

करणवीर बोहरा और टीजे सिद्धू को लेकर खबर आ रही हैं कि दोनों की शादी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। अब इस पर करणवीर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

karanvir bohra and teejay

करणवीर बोहरा और टीजे सिद्धू, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा पॉपुलर स्टार हैं। अब उनकी शादीशुदा जिंदगी पर परेशानी चल रही है। बीते कुछ महीनों से करण और टीजे सिद्धू की तलाक की खबरें जोरों पर हैं। 20 साल बाद दोनों की शादी टूटने के कगार पर है। अब करणवीर ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

 

करणवीर ने कहा, 'वह इस समय अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात नहीं करना चाहते हैं। मैं इस बार में कुछ नहीं कहूंगा। जब मैं किसी के बारे में कुछ चर्चा नहीं करना चाहता हूं तो उम्मीद करता हूं कि आप मेरी बात की इज्जत करें।'

 

यह भी पढ़ें: 'चैंपियन कभी हारते नहीं', अस्पताल में भर्ती थे अमिताभ, फैंस को हुई सेहत की चिंता

20 साल बाद करणवीर पत्नी से लेंगे तलाक

जब उनसे पूछा गया कि इन बातों का उनकी पर्सनल लाइफ पर क्या असर पड़ता है? इस पर करणवीर ने कहा कि मैं इन बातों से खुद को परेशान नहीं होने देता। जब लोग मेरे बारे में घटिया बात करते हैं तब भी मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। करणवीर और तीजे की शादी साल 2006 में हुई थी। इस शादी से कपल की 3 बेटियां हैं। अब शादी के 20 साल बाद कपल के तलाक की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया है। 

इन शोज में नजर आ चुके हैं करणवीर

करणवीर कई टीवी सीरियल्स और रियलिटी शोज में नजर आ चुके हैं। वह 'बिग बॉस', 'खतरों के खिलाड़ी', 'नच बलिए', 'झलक दिखला जा' और 'लॉक अप वन' में नजर आए हैं। उन्हें 'नागिन' में अर्जुन बिजलानी और 'ये हैं मोहब्बतें' में करण पटेल का रोल ऑफर हुआ था लेकिन उस दौरान वह फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इस वजह से उन्होंने उस प्रोजेक्ट को करने से मना करा दिया था। उन्होंने अपने इंटरव्यू में बताया था कि वह इन दोनों ही प्रोजेक्ट्स को करना चाहता था।

 

यह भी पढ़ें: 'सालों बाद आया इतना करीब', एक्स वाइफ सीमा संग और समय बिताना चाहते हैं सोहेल खान

 

करण इस इंडस्ट्री में पिछले 2 दशक से काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने इंटरव्यू में बताया, 'वह बतौर निर्देशक और निर्माता काम करना चाहते हैं। एक साल पहले मैंने अपना प्रोडक्शन हाउस खोला है जिसमें छोटे छोटे ड्रामा को प्रोड्यूस करता हूं। उन्हीं प्रोजेक्ट्स में ऐक्टिंग भी करता हूं। मैं अपनी कंपनी को बढ़ाने का काम कर रहा हूं ताकि एक विरास्त खड़ी कर सकूं क्योंकि आप पूरी जिंदगी सिर्फ ऐक्टिंग के करियर पर निर्भर नहीं रह सकते हैं।'

 

 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें