बॉलीवुड अभिनेता सोहेल खान और उनकी एक्स वाइफ सीमा सजदेह बतौर कंटेस्टेंट कुणाल खेमू के शो 'द अलायंस' में नजर आ रहे हैं। दोनों ने इस शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली। लेटेस्ट एपिसोड में सोहेल ने खुलासा किया कि इतने सालों में वह सीमा के इतने करीब कभी भी नहीं थे। वह उनके साथ और ज्यादा समय बिताना चाहते हैं।
सोहेल ने जैद दरबार से बात करते हुए कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मैं सीमा के इतने करीब कभी आया ही नहीं हूं इतने सालों में, जो इस घर ने मुझे करीब लाया है हम बातचीत कर रहे हैं। बाहर हमारी एक दूसरी जिंदगी थी। बच्चे मेरे साथ रहते हैं। वे जाते हैं और सीमा से मिलते हैं। मैं उसके संपर्क में इतना नहीं था लेकिन इस घर में हमें एक-दूसरे से बात करते हैं, रोजाना मिलते हैं। मुझे उसकी परवाह है, उसे मेरी परवाह और यह बहुत प्यारा है।'
यह भी पढ़ें: 'मदहोश' गाने में यश और तारा का इंटीमेट सीन, फिर भी कियारा ने लूटी लाइमलाइट
सोहेल सीमा संग और समय बिताना चाहते हैं
सोहेल ने आगे कहा, 'मुझे नहीं पता कि यह अनुभव कब वापस आएगा? मैं सच में इसके लिए अलायंस हाउस का धन्यवाद देना चाहता हूं क्योंकि अगर हमें पहले ही बता दिया होता तो हम यह सोचकर झिझक रहे होते। क्या हम दोनों एक-दूसरे के साथ कंफर्टेबल हो पाएंगे लेकिन मुझे एक डर था कि भगवान न करे किसी ने सीमा को कुछ कहा मैं उसके साथ और समय बिताना चाहता हूं और मैं उसकी रक्षा करना चाहता हूं।'
सीमा से सोहेल से कहां हुई थी पहली मुलाकात?
इसी शो में सोहेल ने बताया कि वह सीमा से पहली बार दिल्ली में एक शादी में मिले थे। हमारे परिवारों को हमारे रिश्ते से आपत्ति थी तो हमने एक-दूसरे से बात बंद कर दी थी। हमने फिर से बात तब शुरू कि जब सीमा ने बताया कि उसे अपनी सगाई में घुटन महसूस होती है। सीमा उस दौरान अपने कजिन चिक्की और चंकी पांडे के घर पर ही रहती थी।
यह भी पढ़ें: 'सब रील बनाएंगे तो देश के लिए कौन लड़ेगा?', जिमी शेरगिल का युवाओं से सवाल
उन्होंने आगे बताया, 'सीमा के परिवार वाले मेरे घर आए थे तब मैंने उन्हें बताया कि उनकी बेटी कहां पर है? इसके बाद सीमा के पिता ने पूछा कि क्या मैं हिंदब रीति-रिवाज से उससे शादी करना चाहता हूं। सोहेल ने अपने पिता से इस बारे में बात की, फिर दोनों परिवार मिले और एक हफ्ते के अंदर ही दोनों की शादी हो गई।
2022 में शादी के 24 साल बाद सीमा और सीजादेह का तलाक हो गया। दोनों अपने बेटों की परवरिश साथ में काम करते हैं।