logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मदहोश' गाने में यश और तारा का इंटीमेट सीन, फिर भी कियारा ने लूटी लाइमलाइट

Toxic Manamohaka Song Released: टॉक्सिक का दूसरा गाना मदहोश रिलीज हो गया है। इस गाने में यश तारा और नयनतारा के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

yash, tara sutaria and kiara advani

यश, तारा सुतारिया और कियारा आडवाणी, Photo credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। 'तबाही' के बाद फिल्म का दूसरा गाना 'मदहोश' रिलीज हुआ है। इस गाने में यश एक बार फिर रोमांटिक अंदाज में तारा सुतारिया के साथ नजर आ रहे हैं। इस गाने को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है।

 

'मदहोश' गाना 3 मिनट 14 सेकंड का है। इस गाने में यश और तारा ने बाथटब में इंटीमेट सीन दिया है जहां वह राया (यश) से कहती हैं तुम्हें मुझे प्रपोज करना चाहिए। दोनों साथ में बहुत खुश हैं। एक साथ डेट पर जाते हैं। उसके बाद यश को अपनी बहन गंगा यानी नयनतारा के साथ दिखाया जाता है। दोनों साथ में सिगरेट पीते हैं। गाने में फिर नाडिया (कियारा) की एंट्री होती है। वीडियो देखकर लगता है कि तारा को यश की दूसरी मंगेतर नाडिया के बारे में पता चल गया है लेकिन वह उसे मना लेता है।

 

यह भी पढ़ें: 'सब रील बनाएंगे तो देश के लिए कौन लड़ेगा?', जिमी शेरगिल का युवाओं से सवाल

दर्शकों को कैसा लगा 'मदहोश' गाना?

इस गाने को तनिष्क बागची, फहीम अब्दुल्ला और अर्सलान निजामी ने मिलकर गाया है। इस गाने को हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में रिलीज किया गया है। सोशल मीडिया पर इस गाने को लेकर दर्शक लगातार रिव्यू दे रहे हैं। लोगों का कहना कि यश के साथ कियारा आडवाणी की केमिस्ट्री ज्यादा अच्छी लग रही हैं। कुछ लोगों का कहना कि फिल्म के गानों में सिर्फ इंटीमेट सीन्स है, कोई कहानी समझ नहीं आ रही है।

 

 

फिल्म के प्रमोशन का वीडियो शेयर करते हुए तारा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था, 'क्या एक ही पार्टनर के साथ रहना दिल का नियम है या समाज का।' डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने इसे अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर री शेयर करते हुए लिखा था, 'आपको जल्द ही पता चल जाएगा। 26 अगस्त को। लेकिन दिल इंतजार नहीं करता है। वह आपको आपकी धुन पर नचाएगा।' इस पोस्ट को देखकर लगता है कि फिल्म में राया की एक से ज्यादा पार्टनर होंंगे।

 

यह भी पढ़ें: हर्षद ने श्रेया को दिखाई 'मिडिल फिंगर', भड़के लोग बोले- 'कहां गए संस्कार?'

कब रिलीज होगी 'टॉक्सिक'?

फिल्म निर्देशक गीतू मोहनदास की फिल्म टॉक्सिक में यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


और पढ़ें