logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'सेट पर आया था प्राइवेट बॉयफ्रेंड...', आंचल खुराना ने शिवांगी जोशी को बताया फेक

शिवांगी जोशी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। उनकी को स्टार आंचल खुराना ने उनकी पर्सनैलिटी को लेकर सवाल उठाया है।

shivangi joshi and aanchal

शिवांगी जोशी और आंचल खुराना, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी इन दिनों 'लॉक अप 2' में नजर आ रही हैं। शो के फिनाले वीक में हर्षद चोपड़ा ने शिवांगी जोशी को अपनी जगह दी और खुद बाहर निकल गए। इस वजह से शिवांगी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। लोगों का कहना है कि शिवांगी ने हर्षद की दोस्ती का फायदा उठाया है। अब उनके को स्टार्स भी उनके खिलाफ बोलते हुए नजर आ रहे हैं।

 

शिवांगी की को स्टार आंचल खुराना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह शिवांगी की पर्सनैलिटी पर सवाल उठा रही हैं। उन्होंने शिवांगी को फेक बताया है। आंचल के बयान का अभिनेत्री कांची सिंह ने भी सपोर्ट किया है। आइए जानते हैं आंचल ने क्या कुछ कहा?

 

यह भी पढ़ें: सीमा सजदेह ने शादी को बताया टॉक्सिक, अब सलमान ने सोहेल को दी आगे बढ़ने की सलाह

आंचल ने शिवांगी को बताया फेक

आंचल ने अपने वीडियो में कहा, 'कुछ सालों पहले मैंने शिवांगी जोशी के साथ काम किया था। इनके प्राइवेट बॉयफ्रेंड हमारे सेट पर आए और इनका एक लंबा चौड़ा टेक्सट मेरी दोस्त को आया  कि मेरे बंदे से दूर रहो, तुम उस पर लाइन मार रही हो। जबकि इनके बंदे ने इनको झूठ बताया था। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। न शिवांगी से और न उस  लड़के से। मुझे फर्क पड़ता है जब लोग अपनी झूठी इमेज दिखाते हैं और जब मैं सच बोल देती हूं तब इनके फैंस मेरे पीछे पड़ जाते हैं। आप तो उन्हें जानते तक नहीं हो। मैंने उनके साथ काम किया है। आज आपने हर्षद के समय पर इनका मुखौटा देखा ना कि कैसे यह फटे। यही इनकी रियल पर्सनैलिटी है। हर्षद असल जिंदगी में भी वैसे है जैसे शो में नजर आए हैं।'

 

View on Instagram

 

यह भी पढ़ें: 'भोजपुरी बवाल' से 'द ट्रेटर्स' तक, ये रियलिटी शोज Bigg Boss 20 को देंगे टक्कर

 

आंचल की बातों को कांची सिंह ने भी सपोर्ट किया है। उन्होंने आंचल के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'ब्रो आंचल। मैं तुम्हारी बातों को समझ सकती हूं।' कांची ने शिवांगी के साथ 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में काम किया था। इसके अलावा अभिनेता नितिन भाटिया ने कहा कि वह सच में ड्रामा क्वीन है। नितिन ने शिवांगी के साथ बड़े अच्छे लगते हैं में काम किया था।

Related Topic:#Lock Upp

और पढ़ें