logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'लड़कियां उनके पीछे पड़ी थीं', उदित के किसिंग विवाद पर बोले अभिजीत

उदित नारायण अपने किसिंग वीडियो की वजह से चर्चा में है। सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इस बीच सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने उनका सपोर्ट किया है।

udit narayan and abhijeet bhattacharya

अभिजीत भट्टाचार्य (Photo Credit: abhijeet Insta Handle)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण अपने किसिंग वीडियो को लेकर चर्चा में है। उन्होंने लाइव शो के दौरान फीमेल को लिप किस किया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स ने उनकी जमकर क्लास लगाई थी। इस वीडियो के वायरल होने के बाद उदित ने सफाई देते हुए कहा था कि ये मेरे फैंस की दीवानगी है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। ये मेरे फैंस का प्यार है।

 

उदित के वायरल वीडियो पर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने अपना रिएक्शन दिया है। अभिजीत ने उदित का सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा कि वीडियो में महिलाएं उनके पीछे पड़ी थीं। अभिजीत ने कहा इस तरह के इवेंट में जब पर्याप्त सिक्योरिटी नहीं होती है तो फैंस कई बार एक्साइटेड हो जाते हैं। इतना ही नहीं आपके कपड़े तक फाड़ देती हैं।

 

ये भी पढ़ें- मुंबई की सड़कों पर आमिर के केवमैन बनने की कहानी निकली झूठी, जानें सच

 

अभिजीत ने किया उदित का सपोर्ट

 

सिंगर ने बताया की उदित की पत्नी दीपा गहतराज भी उनका सपोर्ट कर रही हैं। इस तरह के आरोप लगाना कि उन्होंने फीमेल फैंस का फायदा उठाया है।ये गलत है। अभिजीत ने आगे कहा, 'उदित एक पब्लिक फिगर है और लोग उनसे प्यार करते हैं। महिलाएं उनकी तरफ आकर्षित थीं लेकिन वो किसी के करीब नहीं गए। लड़कियां उनके पीछे पड़ी थीं'।

 

अभिजीत ने कहा, 'उदित रोमांटिक सिंगर और बड़े खिलाड़ी है और मैं अनाड़ी हूं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले मेरे साथ भी इस तरह की घटना हुई थी। मैं साउथ अफ्रीका में कॉन्सर्ट कर रहा था, खासतौर पर यंग लड़कियों ने मुझे गाल पर किस किया। सिंगर्स के साथ कभी-कभी ऐसा हो जाता है। मैं एक बार लता मंगेशकर जी के सामने परफॉर्म कर रहा था। लड़कियों ने अपने लिपस्टिक के निशान बना दिए थे'।

 

ये भी पढ़ें-  ग्रैमी में बियांका के बोल्ड लुक ने उड़ाया होश, लोग बोले 'शर्म करो'

 

लाइव शो में उदित ने फीमेल फैन को किया था लिप किस

आपको बता दें कि उदित नारायण स्टेज पर 'टिप-टिप बरसा पानी' गा रहे थे। उसी समय एक लड़की उनके साथ फोटो लेने पहुंची थी और उनके गाल पर किस करने के लिए आगे बढ़ी और लिप किस हो गया। इसके बाद भी उदित कई फीमेल फैन को गाल पर किस करते हुए नजर आए थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था।

 

 


और पढ़ें