logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ग्रैमी में बियांका के बोल्ड लुक ने उड़ाया होश, लोग बोले 'शर्म करो'

ग्रैमी अवॉर्ड्स 2025 के इवेंट में कान्य वेस्ट की पत्नी बियांका सेंसोरी के न्यूड कलर के आउटफिट ने हंगामा मचा दिया। उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

kanye west and Bianca Censori

कान्ये वेस्ट और बियांका (Photo Credit : Kanya West Inst

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ग्रैमी अवॉर्ड्स 2025 के विनर्स के नाम का ऐलान हो चुका है। इस इवेंट में म्यूजिक जगत के दिग्गज कलाकारों को सम्मानित किया गया। उनके स्टाइलिश लुक ने फैंस का दिल जीत लिया है। 67वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में हॉलीवुड के चर्चित चेहरों ने रेड कार्पेट पर जमकर पोज दिया। इस इवेंट में कान्ये वेस्ट अपनी पत्नी बियांका सेंसोरी के साथ पहुंचे थे।

 

रेड कार्पेट पर बियांका ने अपने पति के साथ जमकर पोज दिया। उनकी ड्रेस को देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई। वह रेड कार्पेट पर ट्रांसपेरेंट न्यूड कलर के आउटफिट में दिखाई दीं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

 

ये भी पढ़ें- कौन हैं ग्रैमी जीतने वाली चंद्रिका टंडन, भारत से है क्या कनेक्शन

 

बियांका के लुक को देख लोगों के उड़े होश

 

बियांका अपने पति के साथ ब्लैक कलर के ओवर कोट में पहुंची थी। वो जैसे ही रेड कार्पेट पर आई तो उन्होंने अपना कोर्ट उतार दिया। उन्होंने अवॉर्ड फंक्शन के लिए न्यूड कलर की शीयर बॉडीकान ड्रेस पहनी थी। उस आउटफिट में उनका बॉडी शेप दिखाई दे रहा था। उनके कपड़ों को देखकर हर कोई हैरान रह गया। बियांका के साथ उनके पति कान्ये वेस्ट हमेशा की तरह ब्लैक आउटफिट में नजर आए। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक सनग्लासेस के साथ कंप्लीट किया था। 

 

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं बियांका

एक यूजर ने लिखा, 'कोई इस तरह के कपड़े पहनकर कैसे आ सकता है'। दूसरा यूजर ने लिखा, 'इस आदमी की दो बेटियां है, कैसे कोई अपनी पत्नी के साथ इस तरह से आ सकता है'। तीसरे यूजर ने लिखा, 'कान्ये ने ही बियांका को ऐसा करने के लिए कहा होगा'। कई यूजर्स का कहना है कि बियांका ने ये सब कान्ये के कहने पर किया होगा।

 

क्या कान्ये वेस्ट को नहीं मिला था ग्रैमी का इनवाइट
 

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि कान्या वेस्ट को इस इवेंट के लिए बुलाया नहीं गया था। उन्हें देखते ही सिक्योरिटी ने रेड कार्पेट इवेंट के बाद बाहर कर दिया था। हालांकि ग्रैमी अवॉर्ड्स की तरफ से कहा गया कि इसमें कुछ भी सच नहीं है। कान्ये को बेस्ट रैप सॉन्ग कैटेगरी में 'कार्निवाल' ट्रैक के लिए नॉमिनेट किया गया था लेकिन उन्होंने अवॉर्ड नहीं जीता।

 

 

ये भी पढ़ें- कौन हैं ग्रैमी जीतने वाली चंद्रिका टंडन, भारत से है क्या कनेक्शन

 

 

खत्म हुआ इंतजार, अनुराग बसु ने बताया कब शुरू होगी 'आशिकी 3' की शूटिंग

 

ये भी पढ़ें-

 


और पढ़ें