logo

ट्रेंडिंग:

'अबीर गुलाल' का टीजर आउट, 9 साल बाद फवाद खान करेंगे बॉलीवुड में वापसी

फवाद खान लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'अबीर गुलाल' का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में उनके साथ वाणी कपूर लीड रोल में हैं।

Fawad Khan and Vaani Kapoor

फवाद खान और वाणी कपूर (Photo Credit: Vaani Insta Handle)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनकी भारत में जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। फवाद ने 'खूबसूरत', 'कपूर एंड सन्स' और 'ऐ: दिल है मुश्किल' जैसी फिल्मों में काम किया है। एक बार फिर वह रोम कॉम फिल्म 'अबीर गुलाल' से बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं। 

 

इस फिल्म में उनके साथ वाणी कपूर लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म के टीजर ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। वाणी ने फिल्म का टीजर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में फवाद गाड़ी में बैठकर फिल्म '1942: ए लव स्टोरी' का गाना 'कुछ ना कहो' गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उस गाड़ी में उनके साथ वाणी कपूर भी है। दोनों बारिश के मौसम का मजा लेते हुए नजर आ रहे हैं। गाना खत्म होने के बाद वाणी कहती हैं, 'तुम मेरे साथ फ्लर्ट कर रहे हो'। इसके जवाब में फवाद ने कहा, 'तुम ऐसा चाहती हूं'। यही पर टीजर खत्म हो जाता है।

 

ये भी पढ़ें- 'भले ही हमारी नहीं बनी...', हंसल मेहता ने की कंगना रनौत की तारीफ

 

फवाद खान बॉलीवुड में 9 साल बाद करेंगे वापसी

 

 

 

इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'इंतजार खत्म, प्यार फिर जोड़ेगा'। यह फिल्म अगले महीने 9 मई को रिलीज होगी। फिल्म का टीजर दर्शकों को खूब पसंद आया। एक यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'अच्छा समय वापस आ गया'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'फवाद भारत वापस लौट आए हैं'। तीसरे यूजर ने लिखा, 'फवाद आपको देखकर अच्छा लगा'। इस फिल्म का निर्देशन आरती एस बगड़ी ने किया है। 9 साल बाद फवाद हिंदी सिनेमा में वापसी कर रहे हैं।

 

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो फवाद साल 2016 में हिंदी फिल्म 'ऐ: दिल है मुश्किल'  में नजर आए थे। वह आखिरी बार साल 2023 में पाकिस्तानी फिल्म 'मनी बैक गारंटी' में नजर आए थे।

 

ये भी पढ़ें- क्या आएगा Adolescence का दूसरा सीजन, स्टीफन ग्राहम ने तोड़ी चुप्पी

 

2016 में भारत और पाकिस्तान में विवाद के चलते पाकिस्तान आर्टिस्ट्स पर भारत में काम करने पर बैन लगाया था। हालांकि यह बैन ऑफिशियल नहीं था। साल 2023 में बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा गया था कि इस मांग को ऑफिशियल कर दिया जाए। हालांकि कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया था।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap